फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग समारोह में अंबानी परिवार के चेहरे पर दिखी रौनक, नई तस्वीरें आईं सामने

Sat, 02 Mar 2024 09:37 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राधिका अनंत - फोटो : सोशल मीडिया
अंबानी परिवार में जल्द ही शहनाई बजने जा रही है। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपने बचपन के प्यार राधिका को अपनी दुल्हन बनाने जा रहे हैं। राधिका और अनंत की शादी जुलाई में होने वाली है, लेकिन इससे पहले प्री-वेडिंग कार्यक्रम जामनगर में शुरू हो चुके हैं। आइए आपको अंबानी परिवार की एक झलक दिखाते हैं कि उन्होंने इस खुशी के मौके को कैसे सेलिब्रेट किया। 
विज्ञापन

2 of 5
नीता अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
आर्ट और कल्चर की शौकीन नीता अंबानी मैरून रंग के गाउन में बेहद हसीन लग रही थीं। होने वाले दूल्हे राजा की मां की खुशी छिपाए नहीं छिप रही थी। सोशल मीडिया पर नीता अंबानी की नई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने बड़े बेटे और बहू के साथ भी पोज देते नजर आए। श्लोका लाल रंग के गाउन में किसी परी जैसी दिख रही थीं। वहीं उनके पति ब्लैक शूट में काफी हैंडसम दिखे। 

4 of 5
इवांका ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी अनंत और राधिका की खुशी में शामिल होने के लिए भारत आई थीं। आसमानी गाउन में वे बेहद हसीन दिख रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनंत राधिका - फोटो : सोशल मीडिया

होने वाले दूल्हे राजा अनंत ब्लू शूट में नजर आए। वहीं, राधिका पेस्टल रंग के गाउन में प्यारी दिख रही थीं। दोनों ने सभी मेहमानों का खुले दिल से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर राधिका और अनंत की नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें