फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Pre Wedding: प्री वेडिंग समारोह में जुटने लगीं दिग्गज हस्तियां, शाहरुख से लेकर दीपिका तक आए नजर

Fri, 01 Mar 2024 08:18 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनंत और राधिका - फोटो : सोशल मीडिया
देश के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग की तैयारियां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। शादी से पूर्व प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश और विदेश के कई सितारें जामनगर पहुंच रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से मेहमान अनंत और राधिका की खुशी में शामिल होने जा रहे हैं-
विज्ञापन

2 of 6
रश्मि ठाकरे आदित्य ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

अनंत अंबानी की शादी से पूर्व प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आदित्य ठाकरे अपनी मां रश्मि ठाकरे के साथ जामनगर पहुंच गए हैं। रश्मि ठाकरे पीली साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थीं। वहीं आदित्य भी कुर्ते पाजामे में जंच रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी अनंत और राधिका के प्री वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं। दीपिका और रणवीर दोनों ही सफेद ऑउटफिट में बेहद क्यूट लग रहे थे। 

4 of 6
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी बॉस लेडी वाले अंदाज में जामनगर पहुंचीं। सोशल मीडिया पर रानी की नई तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर निर्माता निर्देशक बोनी कपूर भी अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मार्क जकरबर्ग - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, विदेशी मेहमानों की अगर बात करें तो मार्क जकरबर्ग भी अपनी पत्नी के साथ जामनगर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें