अंबानी परिवार में शहनाई बजने वाली है। देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने वाले हैं। वे अपनी बचपन की दोस्त राधिका मर्चेंट के साथ शादी रचाने वाले हैं। दोनों परिवारों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। शादी से पहले 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में शादी के कार्यक्रम होंगे। प्री-वेडिंग कार्यक्रम बहुत भव्य होने वाले हैं, जिसमें खानपान का खास इंतजाम है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खासतौर से इंदौर से शेफ आ रहे हैं, जो मेहमानों के लिए विशेष व्यंजन तैयार करेंगे।