फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kudi Haryane Val Di: एमी और सोनम की नई फिल्म को मिले दो नाम, हरियाणा और पंजाब के बीच दोस्ती का नया पैगाम

Wed, 08 May 2024 10:52 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

एमी विर्क और सोनम बाजवा की सुपरहिट बॉक्स ऑफिस जोड़ी क्रॉस कल्चरल पंजाबी-हरियाणवी एंटरटेनर फिल्म ‘कुड़ी हरियाणे वल दी’ में एक बार फिर साथ आ रही है, जो 14 जून, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
1 of 5
कुड़ी हरियाणे वल दी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई हिंदी सिनेमा को अपनी चाल चलता छोड़ क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों ने इन दिनों नई चाल पकड़ ली है। भोजपुरी में पारिवारिक फिल्में बनने लगी हैं। मलयालम सिनेमा का असर पूरी दुनिया में दिख ही रहा है और अब ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई पंजाबी फिल्म दो-दो नामों के साथ रिलीज होने जा रही है। ये नई फिल्म है एमी विर्क और सोनम बाजवा की जिसमें सोनम बाजवा पहली बार एक जाटनी का किरदार निभा रही हैं और पूरी फिल्म में हरियाणवी बोल रही हैं, जबकि एमी विर्क पूरी फिल्म में पंजाबी बोलने वाले एक देसी जट्ट का किरदार निभा रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
एमी विर्क और सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम
एमी विर्क और सोनम बाजवा की सुपरहिट बॉक्स ऑफिस जोड़ी क्रॉस कल्चरल पंजाबी-हरियाणवी एंटरटेनर फिल्म ‘कुड़ी हरियाणे वल दी’ में एक बार फिर साथ आ रही है, जो 14 जून, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये नाम फिल्म का पंजाबी में है, जबकि फिल्म का हरियाणवी शीर्षक है ‘छोरी हरियाणे आली’। अब तक हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में एक साथ बनी फिल्में ही दो दो शीर्षकों के साथ रिलीज होती रही हैं, लेकिन पंजाबी सिनेमा में ये प्रयोग पहली बार हो रहा।
विज्ञापन

3 of 5
एमी विर्क और सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘कुड़ी हरियाणे वल दी’ कुश्ती और खेल की दुनिया पर केंद्रित एक कॉमेडी, रोमांस एंटरटेनर है, जिसमें पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी कलाकार हैं। फिल्म में एमी विर्क और सोनम बाजवा का जो दिग्गज कलाकार साथ दे रहे हैं, उनमें हरियाणवी सुपरस्टार अजय हुड्डा, दिग्गज हरियाणवी और हिंदी फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा भी शामिल हैं।

4 of 5
एमी विर्क और सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम

यशपाल शर्मा ने हाल ही में अपनी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म दादा लखमी के साथ हरियाणवी सिनेमा को पुनर्जीवित करने की बड़ी कोशिश की है। यही नहीं फिल्म फिल्म ‘कुड़ी हरियाणे वल दी’ में पंजाबी क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह के साथ-साथ हरदीप गिल, सीमा कौशल, हनी मट्टू, दीदार गिल जैसे कई पंजाबी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनम बाजवा - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म ‘कुड़ी हरियाणे वल दी’ के पहले पोस्टर लॉन्च कर दिए गए हैं। फिल्म के पोस्टर देखने देखने से लगता है कि यह फिल्म एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज है, जिसमें मसाला युवा और पारिवारिक मनोरंजन की सभी सामग्री है। फिल्म का लेखन और निर्देशन राकेश धवन ने किया है। राकेस इसके पहले पंजाबी फिल्मों ‘हौसला रख’, ‘चल मेरा पुत्त सीरीज’ का लेखन और फिल्म ‘आजा मैक्सिको चलिए’ का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म ‘कुड़ी हरियाणे वाली दी’ 14 जून को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें