फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Singh Chamkila: चमकीला ने इस कारण की थी अमरजोत के साथ दूसरी शादी, दिवंगत गायक के दोस्त ने किया खुलासा

Fri, 19 Apr 2024 05:44 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चमकीला के गीतकार स्वर्ण सिविया ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान इस बात के बारे में बताया है, जब अमर सिंह चमकीला ने अपनी दूसरी पत्नी अमरजोत से शादी की थी। उन्होंने दोनों की शादी के बाद क्या हुआ था, इसका खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
1 of 5
अमर सिंह चमकीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म अमर सिंह चमकीला दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर खूब उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ अहम किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत कौर की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से लोगों में दिवंगत पंजाबी गायक की जिंदगी के बारे में जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमर सिंह चमकीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चमकीला के गीतकार स्वर्ण सिविया ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान इस बात के बारे में बताया है, जब अमर सिंह चमकीला ने अपनी दूसरी पत्नी अमरजोत से शादी की थी। उन्होंने दोनों की शादी के बाद क्या हुआ था, इसका खुलासा हुआ था। सिविया ने चमकीला के साथ मिलकर काम किया था, जो अखाड़ों में प्रदर्शन करते थे और सुरिंदर सोनिया के साथ एल्बम रिकॉर्ड करते थे। 

Aamir Khan: राजकुमार राव के साथ आमिर लॉन्च करेंगे गाना 'पापा कहते हैं 2.0', श्रीकांत बोला भी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

3 of 5
अमर सिंह चमकीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किसी कारण सुरिंदर सोनिया के साथ उनकी साझेदारी खत्म हो गई थी। इसी दौरान गायक कुलदीप मानक ने अमरजोत को चमकीला से मिलवाया था। उनकी आवाज काफी अच्छी थी, इसलिए दोनों साथ में गाना गाने लगे थे। सिविया ने खुलासा किया कि अमरजोत एक पढ़ी-लिखी महिला थीं। उनकी आवाज चमकीला के पैमाने से मिलती थी। उनके शो काफी हिट थे। ऐसे में चमकीला के सहयोगी केसर सिंह टिक्की ने सुझाव दिया कि उन्हें अमरजोत से शादी कर लेनी चाहिए, नहीं तो वह किसी और से शादी करके ली जाएंगी।

4 of 5
अमर सिंह चमकीला - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद अमरजोत के पास चमकीला प्रस्ताव लेकर पहुंचे, तो वो भी शादी के लिए तैयार हो गईं। मगर उन्हें इस बात की भी चिंता थी कि चमकीला पहले से शादीशुदा हैं। सिविया के मुताबिक, चमकिला ने उनसे कहा, 'उन्हें इतना तो करना ही होगा। अभी आपको अखाड़ों और रिकॉर्ड के लिए भुगतान मिलता है, अगर हम शादी कर लेंगे तो आप हर चीज की मालिक होंगी।' इसके बाद चमकीला और अमरजोत भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर सिंह चमकीला रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिविया ने बताया कि दोनों फगवाड़ा चले गए और एक महीने तक वहां पर ही रहे। इसी बीच चमकीला के कुछ दोस्तों ने अमरजोत के पिता से बात की और उन्हें राजी कर लिया। इसके बारे में जब उनकी पहली पत्नी को पता चला तो वह समझौता करने के लिए तैयार हो गईं। 

Raj Kundra: 'जब आप अपमानित महसूस करें तो,' 98 करोड़ की संपत्ति जब्त के बाद सुर्खियों में राज कुंद्रा का पोस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें