फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jashn Kohli: बॉलीवुड में सरदारों के बारे में रूढ़िवादिता को बदलना चाहते हैं जश्न कोहली, 'चमकीला' से मिली पहचान

Sun, 21 Apr 2024 05:09 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जश्न कोहली ने कहा कि बॉलीवुड में सरदारों के रूढ़िवादी चित्रण ने इंडस्ट्री में प्रवेश करने और इन धारणाओं को बदलने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है। कोहली ने कहा, 'मैं आहत था और बॉलीवुड में हमें जिस तरह से देखा और चित्रित किया जाता है।'
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ, जश्न कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
इम्तियाज अली की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अहम रोल में नजर आई हैं। इस फिल्म से जश्न कोहली को भी खूब पहचान मिली है। ये फिल्म अमर सिंह चमकीला और अमरजोत कौर की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में कोहली ने अमरजोत कौर के भाई पापू का किरदार निभाया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जश्न ने बताया कि शाहरुख खान को देखकर अभिनेता बनने की उनकी प्रेरणा मिली। 
विज्ञापन

2 of 5
इम्तियाज अली, जश्न कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
जश्न कोहली ने कहा कि बॉलीवुड में सरदारों के रूढ़िवादी चित्रण ने इंडस्ट्री में प्रवेश करने और इन धारणाओं को बदलने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है। अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कोहली ने कहा, 'मैं आहत था और बॉलीवुड में हमें जिस तरह से देखा और चित्रित किया जाता है। मैं उसे बदलना चाहता था। हमें या तो एक सैनिक या हीरो के दोस्त के रूप में रखा गया था। मैं उन लेखकों से बात करूंगा, जो इस कमी से सहमत थे, लेकिन उनके पास इसे बदलने का कोई साधन नहीं था।' 

Tiger Shroff Workout: जरा संभलकर देखना टाइगर श्रॉफ का नया वर्कआउट वीडियो! संडे को भी करेगा जिम जाने का मन!
विज्ञापन

3 of 5
अमर सिंह चमकीला रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने दिलजीत दोसांझ के बारे में बात करते हुए कहा, फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले दिलजीत दोसांझ ने सिनेमा में सरदारों के किरदारों को सफलतापूर्वक चुनौती दी है। जश्न ने दिलजीत के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा, 'हाल ही में दिलजीत पाजी ने बताया कि लोग कैसे सोचते थे कि सरदारों को केवल एक निश्चित तरीके से चित्रित किया जाता है, जिसे उन्होंने बदल दिया। उन्होंने जब ये बोला तो इससे समुदाय के कई लोगों की आवाज गूंज उठी।'

4 of 5
अमर सिंह चमकीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे कपड़ों या स्वैग का शौक नहीं है। हम जब पंजाब में थे, उस समय जो बॉलीवुड फिल्में बनती थीं, उनमें सिखों को ठीक से नहीं दिखाया जाता था। इसलिए मैंने फैसला किया कि जब मैं बॉलीवुड फिल्में करूंगा, तो सभी बॉलीवुड स्टाइलिस्टों से बेहतर कपड़े पहनूंगा। मैं फैशन जानता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर सिंह चमकीला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को इम्तियाज अली में निर्देशित किया है। ये फिल्म 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला और उनकी पत्नी अमरजोत कौर के जीवन की कहानी दिखाई गई है। दिलजीत ने फिल्म अमर सिंह चमकीला और परिणीति चोपड़ा ने अमरजोत का किरदार निभाया है। दर्शकों की ओर से फिल्म को खूब सराहना मिली है।  

Priyanka Chopra: मेट गाला 2024 में नहीं देख पाएंगे प्रियंका चोपड़ा के फैशन का जलवा, नहीं होंगी शामिल, बताई वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें