फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Depression: अमाल मलिक से लेकर शाहरुख खान तक डिप्रेशन से जूझे ये कलाकार, जानिए क्या रहीं इनकी वजहें

Sat, 22 Mar 2025 03:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Artists Who Faced Depression: सिंगर अमाल मलिक से पहले कई कलाकारों ने डिप्रेशन से जूझने की बात कही है। आज हम उन कलाकार के बारे में बताएंगे जो डिप्रेशन से जूझ चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 6
अमाल शाहरुख - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
20 मार्च को सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट की। इसमें उन्होंने अपने डिप्रेशन की बीमारी का जिक्र किया। हालांकि कुछ ही घंटों बाद अमाल ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी। यह सिर्फ अमाल मलिक ही नहीं हैं जिन्होंने डिप्रेशन से जूझने की बात कही। इससे पहले भी कई कलाकारों ने डिप्रेशन से जूझने की बात कही। आइए इन कलाकारों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शाह रुख खान - फोटो : यूट्यूब
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने साल 2010 में कंधे की चोट के बाद डिप्रेशन में होने की बात कही थी। शाहरुख खान को एक फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। उन्होंने कंधे की सर्जरी कराई। इसके कुछ ही दिन बाद एक्टर ने जानकारी दी थी कि शारीरिक निष्क्रियता की वजह से उन्हें डिप्रेशन हुआ था। फिलहाल शाहरुख खान स्वस्थ हैं।
Amaal Mallik: डिप्रेशन पर पहली पोस्ट को सिंगर अमाल ने किया डिलीट, भाई अरमान संग रिश्ते को बताया अटूट
विज्ञापन

3 of 6
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @imrankhan
इमरान खान
इमरान खान ने बॉलीवुड को 'किडनैप', 'लक' और 'बांबे टाकीज' जैसी बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन वह 2016 में डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। शुरूआत में उन्होंने किसी डॉक्टर की मदद नहीं ली। लेकिन जब ये दिक्कत ज्यादा बढ़ने लगी तो उन्होंने डॉक्टर की सलाह ली। फिलहाल इमरान खान ठीक हैं।
Pooja Hegde: इंडस्ट्री में लैंगिक भेदभाव पर पूजा हेगड़े ने कही बड़ी बात, बताया किस बात पर लड़ना चाहती हैं

4 of 6
14 साल की उम्र में वरुण धवन से इंप्रेस हो गए थे यह अभिनेता - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन
बहुत ही खुश रहने वाले अभिनेता वरुण धवन भी डिप्रेशन की बीमारी से जूझ चुके हैं। वरुण ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वह डिप्रेशन में थे। वरुण के मुताबिक उन्होंने 'बदलापुर' फिल्म में काम करने के दौरान कुछ चीजों को देखा, जो पहले कभी नहीं देखा था, इसलिए उन पर इसका असर पड़ा और वह डिप्रेशन में चले गए। हालांकि अब वह स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन भी उन अभिनेताओं में आते हैं, जो डिप्रेशन से जूझ चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह एक फिल्म के लिए तैयार नहीं थे। वह इसके लिए परफेक्शन चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपनी सेहत को नजर अंदाज करते हुए काम किया। इस गलती की वजह से एड्रेनल फटीग हुआ। इसके बाद वह 3-4 महीने तक डिप्रेशन जैसी हालत में रहे। ऋतिक रोशन अब ठीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण जौहर
करण जौहर बॉलीवुड के बड़े निर्देशकों में शुमार होते हैं। करण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह 8 साल की उम्र से ही बॉडी डिस्मॉर्फिया डिसऑर्डर से जुझ रहे थे। वह अपने शरीर की बनावट से खुश नहीं थे। इस परेशानी से बाहर आने के लिए उन्होंने मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल तक की मदद ली। फिलहाल करण जौहर स्वस्थ्य बताए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें