फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन फिल्मों में वकीलों की बहस से हिल गए दर्शक, देखें कोर्ट रूम ड्रामा फिल्मों की लिस्ट

Sat, 22 Mar 2025 01:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Courtroom Drama Films: बॉलीवुड में कुछ ऐसी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्में बनी हैं, जिनकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई है। इन फिल्मों के डायलॉग से लेकर कलाकारों के अभिनय तक ने लोगों को काफी प्रभावित किया। जानिए कौनसी फिल्में इस लिस्ट में हैं शामिल।
विज्ञापन
1 of 10
कोर्ट रूम ड्रामा फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम-@sirsubhashkapoor और @यूट्यूब वीडियो ग्रैब और @anubhavsinhaa

अपनी हॉरर फिल्मों से दर्शकों को डराने वाले विक्रम भट्ट इस बार एक एक नई कहानी लेकर आए हैं, जिसमें हॉरर नहीं है। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का नाम है ‘तुमको मेरी कसम’। फिल्म में एक डॉक्टर की कहानी है, जिसके फर्टिलिटी क्लीनिक खोलने में आए संघर्षों  को दिखाया गया है। फिल्म में कोर्ट रूम ड्रामा भी देखने को मिलेगा। वैसे बॉलीवुड में कई फिल्मों में अदालत की कार्यवाही को दिखाया गया है। जानते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जिनमें कोर्ट रूम ड्रामा दिखाया गया है।

विज्ञापन

2 of 10
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamsunnydeol

दामिनी
'तारीख पे तारीख...' फिल्म दामिनी में सनी देओल का ये मशहूर डायलॉग आज भी लोगों के पसंदीदा डायलॉग्स में से एक है। दामिनी वो फिल्म है, जिसमें कोर्ट की कार्यवाही को बखूबी दिखाया गया है। राजकुमार संतोषी की ये फिल्म बलात्कार जैसे संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है। कैसे दामिनी नाम की एक महिला अपने देवर और उसके दोस्तों के खिलाफ अपनी नौकरानी के साथ बलात्कार करने के आरोप लगाकर उन्हें सजा दिलाने का प्रयास करती है। दामिनी बॉलीवुड की चुनिंदा फिल्मों में शामिल है, जिसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी काफी पसंद किया था।

विज्ञापन

3 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

पिंक
2016 में आई अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘पिंक’ महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों को दिखाने वाली प्रमुख फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने लोगों को ये बताया कि अगर कोई लड़की किसी काम के लिए मना करती है, तो उसका मतल न ही होता है, ‘नो मीन्स नो’। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक वकील का किरदार निभाया है। इस कोर्ट रूम ड्रामा में भी बलात्कार जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाया गया है। फिल्म में समाज की उस पुरुषवादी सोच पर आघात किया गया है, जो किसी महिला के चरित्र को उसके कपड़ों या जीवनशैली से तय करती है।

4 of 10
फिल्म- मुल्क - फोटो : इंस्टाग्राम-@anubhavsinhaa

मुल्क
अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘मुल्क’ एक ऐसे मुस्लिम परिवार की कहानी है, जो अपने खोए हुए सम्मान को दोबारा पाने की कोशिश करता है। फिल्म दिखाती है कि कैसे परिवार के एक सदस्य के आतंकवादियों से संबंध होने के बाद पूरे परिवार को आतंकवादी मान लिया जाता है और उनके साथ समाज में भेदभाव किया जाता है। 2018 में आई तापसी पन्नू, ऋषि कपूर और मनोज पहवा स्टारर इस फिल्म में काफी अच्छे तरीके से अदालत की कार्यवाही को दिखाया गया है।

विज्ञापन

5 of 10
रिचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम-@therichachadha

सेक्शन 375
साल 2019 में आई अक्षय खन्ना और रिचा चड्ढा स्टारर फिल्म सेक्शन 375 एक शानदार कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म है। नाम से ही जाहिर होता है कि फिल्म बलात्कार जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में एक मशहूर निर्देशक पर उसकी सहायक कास्ट्यूम डिजाइनर बलात्कार करने का आरोप लगाती है, जिसके बाद सेशन कोर्ट निर्देशक को आरोपी मानकर उसे सजा सुना देता है। बाद में मामला हाईकोर्ट पहुंचता है और फिर फिल्म अदालत की कार्यवाही के साथ आगे बढ़ती है। इस फिल्म का क्लाइमेक्स आपको हैरान कर देगा।

विज्ञापन

6 of 10
अरशद वारसी - फोटो : इंस्टाग्राम-@arshad_warsi

जॉली एलएलबी
2013 में आई सुभाष कपूर की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ एक अलग तरह की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म थी। ये फिल्म आपको हंसाने के साथ-साथ एक गंभीर संदेश भी दे जाती है। फिल्म में अरशद वारसी एक वकील के रूप में दिखाई दिए थे। फिल्म में दिखाया गया कि अपनी पहचान और रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहा एक नया वकील जॉली कैसे एक हाई प्रोफाइल ‘हिट एंड रन' केस से जुड़ जाता है और कैसे वो ताकतवर सिस्टम से टकराता है। फिल्म की कहानी अलग और मजेदार है।

विज्ञापन

7 of 10
फिल्म- जॉली एलएलबी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@sirsubhashkapoor

जॉली एलएलबी 2
यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ की ही अगली कड़ी थी। हालांकि, फिल्म एक अलग मुद्दे को उठाती है। इस फिल्म में सुभाष कपूर ने अरशद वारसी की जगह अक्षय कुमार को लीड रोल में लिया था। अक्षय कुमार ने फिल्म में जगदीश मिश्रा का किरदार निभाया था, जो जॉली के नाम से जाना जाता है। इस फिल्म में एक फर्जी एनकाउंटर की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में जबरदस्त कोर्ट रूम ड्रामा देखने को मिला है। फिल्म में जज की भूमिका में नजर आए सौरभ शुक्ला की एक्टिंग लाजवाब है।

8 of 10
महादेव के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar

ओह माय गॉड
परेश रावल अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड' की कहानी एक अलग कहानी है। फिल्म में एक्ट ऑफ गॉड को लेकर मुकदमा चलता है। कांजी मेहता नाम का एक व्यापारी भूकंप में अपनी दुकान का नुकसान होने पर बीमा कंपनी से प्राकृतिक आपदा का हवाला देकर उसे दुकान के नुकसान की भरपाई नहीं मिलने पर भगवान पर ही केस कर देता है। ये फिल्म एक मजेदार कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ एक सटल कटाक्ष भी है।

9 of 10
फिल्म- ओमजी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar

ओह माय गॉड 2
ओएमजी की ही अगली कड़ी ओएमजी 2 यानी कि ओह माय गॉड 2 में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म यौन शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दे पर बात करती है। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में अदालत की कार्यवाही को काफी अच्छे से परोसा गया है।

विज्ञापन

10 of 10
फिल्म- सिर्फ एक बंदा काफी है - फोटो : इंस्टाग्राम-@bajpayee.manoj
सिर्फ एक बंदा काफी है
ओटीटी पर रिलीज हुई मनोज बापजेयी की फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक ढोंगी बाबा आस्था के नाम पर लड़कियों का यौन शोषण करता है। फिल्म की कहानी बलात्कार के आरोपी आसाराम बापू की असली घटना से जोड़ी गई है। ये फिल्म 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें