कोकीन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अभिमन्यु सिंह निर्देशक श्रवण तिवारी की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘कोकीन’ में एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिमन्यु सिंह की पत्नी सरगम सिंह इस फिल्म के निर्माताओं में से एक हैं। सरगम सिंह कहती हैं, “हम अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करने के बारे में काफी समय से सोच रहे थे और सही प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहे थे। जब हमें कोकीन जैसा सब्जेक्ट मिला, तो हमने इसी से शुरुआत करने का फैसला किया यह आज के युवाओं की कहानी कह रही है, कि कैसे वे इस अंधेरी दुनिया में फंस रहे हैं?”