अल्लू सिरिश
- फोटो : एक्स
अल्लू शिरिष ने किया सगाई का एलान
तेलुगु सिनेमा के चर्चित अभिनेता और सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू शिरीष ने आखिरकार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। शिरिष ने अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका के साथ सगाई का एलान कर दिया है। खास बात यह रही कि उन्होंने यह खुशखबरी अपने दादा, मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता अल्लू रामलिंगैया की जयंती के दिन दी। अल्लू शिरीष ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह पेरिस की खूबसूरत लोकेशन एफिल टॉवर के सामने नयनिका का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने भावुक कैप्शन लिखकर बताया कि उनकी सगाई 31 अक्टूबर 2025 को होने जा रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Allu Sirish: अल्लू अर्जुन के भाई ने किया सगाई का एलान, दादा की जयंती पर अल्लू शिरीष ने लिखा भावुक संदेश