पुष्पा 2 का फर्स्ट लुक शूट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज 15 अगस्त को होनी है, ये तय होने के बाद से तमाम हिंदी और दूसरी भाषाई फिल्मों ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे पीछे कर ली थी। सबसे पहले इस तारीख पर फिल्म रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ उर्फ ‘सिंघम 3’ के आने का एलान हुआ था लेकिन ‘पुष्पा 2’ के इसी तारीख को आने की घोषणा के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को खिसकाकर दिवाली के पास कर लिया था। फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज टलने के बाद भी अजय देवगन की इस फिल्म के अब 15 अगस्त को वापस रिलीज होने की संभावना नहीं है, अजय देवगन ने इस बारे में पूछे जाने पर गुरुवार को इससे इनकार भी किया।