फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Leather Bags: फिल्म में पशु हिंसा का विरोध, दूसरी ओर लेदर का उपयोग, बैग के चलते आलिया हुईं ट्रोल

Mon, 19 Aug 2024 04:29 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहद पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अभिनय के अलावा प्रोफेशनल क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाती हैं। हाल ही में, उन्होंने ‘पोचर’ वेब सीरीज का प्रोडक्शन किया। यह सीरीज जानवरों के शिकार के बारे में जागरूकता पर आधारित है। इसका निर्माण आलिया ने क्यूसी एंटरटेनमेंट के एडवर्ड एच. हैम जूनियर, रेमंड मैन्सफील्ड और सीन मैककिट्रिक के साथ मिलकर किया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
हालांकि, अवैध पशु शिकार के खिलाफ कदम उठाने के तुरंत बाद अभिनेत्री नेटिजन्स के निशाने पर आ गईं। उन्होंने कहना शुरु कर दिया कि आलिया के पास कई चमड़े के उत्पाद हैं। इसके लिए उनकी काफी आलोचना भी हुई। आइए आज जानते हैं कि आलिया भट्ट के पास कौन-कौन से चमड़े के उत्पाद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया था कि किशोरावस्था में उन्होंने अपने पैसे से जो पहली महंगी चीज खरीदी थी, वह लुई वुइटन बैग था। इसके बारे में उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा, ‘मैं बैग पर सबसे ज्यादा पैसे खर्च करती हूं। मुझे वे बहुत पसंद हैं।’
Angry Young Men: क्यों की अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘जंजीर? जया बच्चन का कैमरे पर पहली बार खुलासा

 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया भट्ट वर्तमान में प्रतिष्ठित फैशन लेबल, ‘गुच्ची’ की ‘ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर’ हैं। 5 मार्च, 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड प्लाजा में ब्रांड के स्टोर लॉन्च के दौरान, आलिया ने इसमें शिरकत की। इस दौरान उन्होंने उसी ब्रांड का काले रंग का लेदर काफ हैंडबैग लिया था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेबसाइट पर बैग की कीमत 2,35,967 रुपये थी।

 

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार साल 2021 में, आलिया को 'स्पीक अप फॉर एनिमल्स' कैप्शन वाली टी-शर्ट पहने देखा गया था। उन्होंने ओवरसाइज्ड टी-शर्ट को ब्लैक शॉर्ट्स, सनग्लासेस और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया था। हालांकि, इस दौरान आलिया को लेदर बैग ले जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
इसी तरह कई बार अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेदर बैग के साथ देखा गया। आलिया अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक बार, जब उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया, तो वे डेनिम ड्रेस के साथ कूल शेड्स, हल्के मेकअप और बन हेयरस्टाइल में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा, उन्हें इलेक्ट्रिक ब्लू रंग का केली बैग ले जाते हुए देखा गया, जो बेहद क्लासी लग रहा था। थोड़ी रिसर्च करने पर पता चला कि बैग की कीमत 5-6 लाख रुपये के बीच है।
रिलीज के पांच दिनों के भीतर ही स्त्री 2 की डबल सेंचुरी, 300 करोड़ से चंद कदम दूर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें