सलीम खान और जावेद अख्तर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले बात हनी ईरानी की। ‘लम्हे’, ‘क्या कहना’ और ‘कहो ना प्यार है’ के लेखन के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली हनी ईरानी ने फिल्मों में अभिनय भी खूब किया है। फिल्म ‘सीता और गीता’ में अभिनय के दौरान इसी फिल्म के सेट पर उनकी मुलाकात जावेद अख्तर से हुई। जावेद ताश खेल रहे थे और लगातार हार रहे थे, तो उन्होंने हनी ईरानी से एक कार्ड निकालने को कहा। हनी ने कार्ड निकाला और जावेद अख्तर हारी हुई बाजी जीत गए। हनी ने ताश के पत्तों की बाजी तो जीत ली लेकिन ये बाजी वह निजी जीवन में हार जाएंगी, इसका जिक्र उन्होंने प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने जा रही तीन एपिसोड की डॉक्यू सीरीज ‘एंग्री यंग मेन’ में किया है।