फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: जल्द शुरू होगी 'लव एंड वॉर' की शूटिंग! संजय लीला भंसाली के घर पहुंचीं आलिया भट्ट

Fri, 26 Jul 2024 05:25 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर कई समय से सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं। ऐसे में इसी बीच आलिया भट्ट को निर्देशक संजय लीला भंसाली के घर पर देखा गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो वहीं आलिया को संजय के घर पर देखने के बाद प्रशंसक यही कयास लगा रहे है कि जल्द ही 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू होने वाली है। 
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt, सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर कई वक्त से सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं। इसी बीच आलिया भट्ट को निर्देशक संजय लीला भंसाली के घर पर देखा गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो वहीं आलिया को संजय के घर पर देखने के बाद प्रशंसक यही कयास लगा रहे है कि जल्द ही 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू होने वाली है। 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
बता दें फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया और रणबीर कपूर की जोड़ी देखने को मिलेगी। हालांकि, आलिया और रणबीर को प्रशंसक फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के दौरान देख चुके हैं। इन दोनों की जोड़ी प्रशंसकों को बेहद पसंद भी आई थी। अब जब आलिया को संजय लीला भंसाली के घर पर देखा जा चुका है, तो प्रशंसकों को यही लग रहा है कि वह जल्द ही 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इस बात को लेकर प्रशंसक बेहद उत्साहित है कि उन्हें आलिया की और धमाकेदार फिल्म देखने को मिलेगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है। शुक्रवार की दोपहर को बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को मुंबई में निर्देशक संजय लीला भंसाली के घर के बाहर देखा गया। इस दौरान आलिया पैपराजी से बचते हुए दिखी और उन्होंने फोटोग्राफरों को पोज भी नहीं दिए।

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'लव एंड वॉर' में आलिया अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिर से नजर आएंगी। आलिया और रणबीर के अलावा इस फिल्म में विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने 'लव एंड वॉर' और रणबीर के साथ फिर से काम करने की बात कही थी। आलिया ने कहा था, "एक दर्शक के तौर पर मैं भंसाली और रणबीर को इतने सालों बाद फिर से एक साथ काम करते देखने के लिए बहुत अधिक उत्साहित हूं। मैं सोचती हूं, यह कैसा होने वाला है?" विक्की कौशल के साथ काम करने को लेकर आलिया ने कहा था, "विक्की और मैं फिर से साथ आ रहे हैं (दोनो ने फिल्म 'राजी' में साथ काम किया था)। रणबीर और विक्की ने फिल्म 'संजू' में साथ काम किया था।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
फिलहाल, आलिया अपनी आगामी स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया फिल्म 'अल्फा' के लिए बॉबी देओल के साथ एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रही हैं। आलिया और फिल्म के खलनायक बॉबी देओल इस समय मुंबई में हैं, जहां वे फिल्म सिटी में भारी सुरक्षा के बीच इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। आलिया भट्ट जल्द ही वेदांग रैना के साथ फिल्म 'जिगरा' में नजर आने वाली हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें