'बड़े मियां छोटे मियां'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे और 350 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 100 करोड़ रुपये ही कमा सकी, जिससे प्रोडक्शन हाउस और फिल्म से जुड़े सभी लोग निराश हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, अली अब्बास जफर ने पूजा एंटरटेनमेंट के खिलाफ डायरेक्टर्स एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें 7.30 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया है। 31 जुलाई, 2024 को डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्प्लॉइज (एफडब्यूआईसीई) को शिकायत के बारे में लिखा और हस्तक्षेप की मांग की।