फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMCM Vs Maidaan: ‘मैदान’ की रिलीज एक दिन आगे खिसकी, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की बढ़त और तगड़ी हुई

Mon, 08 Apr 2024 06:32 PM IST
शुभम शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब जबकि इस साल की दो बेहद चर्चित फिल्मों ‘मैदान’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज में गिनती के ही दिन बचे हैं, इन दोनों फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर एक नया कन्फ्यूजन शुरू हो गया है। बीती शाम से ये चर्चा है कि इन दोनों फिल्मों का रिलीज एक दिन के लिए आगे खिसक गई है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक सूचना सिर्फ फिल्म ‘मैदान’ को लेकर ही है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से जारी है लेकिन मल्टीस्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने अब अकेले अजय देवगन के कंधे पर टिकी फिल्म ‘मैदान’ से काफी लंबी बढ़त ले ली है।

Ali Abbas Zafar Iftar Party: अली अब्बास जफर की इफ्तार पार्टी में इन सितारों का दिखा जलवा, देखें तस्वीरें

 
विज्ञापन

2 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा के सबसे कामयाब फिल्म निर्देशकों में शुमार निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। फिल्म के दो फौजियों की कहानी होने और पूरी फिल्म की कहानी एक बहुत ही दिलचस्प मोड के साथ पेश किए जाने के अली के तरीके को लेकर उनके प्रशंसकों में फिल्म को लेकर खासा उत्साह है।

विज्ञापन

3 of 5
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ देश विदेश में पांच भाषाओं में रिलीज हो रही है। हिंदी के अलावा ये फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। फिल्म को थ्री डी और आईमैक्स में भी रिलीज करने की तैयारियां इन दिनों जोरों पर है। फिल्म ‘मैदान’ के मुकाबले इसकी एडवांस बुकिंग देरी से खुली है लेकिन शनिवार को इसने टिकट खिड़की पर कदम रखते ही रविवार की दोपहर तक रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है और सोमवार की शाम तक इसने फिल्म ‘मैदान’ को काफी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘मैदान’ अब आम दर्शकों के लिए 11 अप्रैल को रिलीज होगी। 10 अप्रैल को फिल्म के सिर्फ प्रीव्यू शोज होंगे।

4 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘मैदान’ की निर्माता कंपनी जी स्टूडियोज को फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के मुकाबले स्क्रीन्स पाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म ट्रेड का मानना है कि अली अब्बास जफर का नाम जुड़ा होने के चलते फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की ओपनिंग ईद पर काफी अच्छी रहने वाली है। फिल्म की 20 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग को भी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्मों की रिलीज के रिकॉर्ड देखते हुए बहुत अच्छा माना जा रहा है।

Kriti Sanon: 'निर्माताओं को महिला प्रधान फिल्मों पर भी पैसा लगाने की जरूरत है', क्रू की सफलता पर बोलीं कृति
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, फिल्म निर्माता बोनी कपूर का अपनी फिल्म ‘मैदान’ को इसके सामने ही रिलीज करने के फैसले की फिल्म जगत में काफी आलोचना भी हो रही है। अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘शैतान’ की कामयाबी का इस फिल्म को फायदा मिलेगा, इसे लेकर मल्टीप्लेक्स के लोग भी तय नहीं हैं। फिल्म ट्रेड के जानकारों के मुताबिक अगर ‘मैदान’ को 10 करोड़ रुपये की भी ओपनिंग मिल गई तो ये फिल्म के लिए काफी आशाजनक बात होगी। अजय देवगन ने इस फिल्म का अब तक एक दिन भी प्रचार नहीं किया है।

OTT This Week: ओटीटी पर मजेदार होगा यह सप्ताह, क्राइम-थ्रिलर की दुनिया में ले जाएंगी ये वेब सीरीज और फिल्में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें