अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
मोशन पोस्टर के सामने आने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या यह अक्षय कुमार-प्रियदर्शन के बीच बहुप्रतीक्षित सहयोग हो सकता है? अफवाहें फैल रही हैं कि यह जोड़ी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म के लिए साथ आ रही है। कहा जा रहा है कि यह ‘भूल भूलैया’ की शैली वाली फिल्म होगी। मोशन पिक्चर का भयावह और डरावना होना तो इसी ओर इशारा कर रहा है। इससे लोग अनुमान लगा रहे हैं कि यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म हो सकती है।