फिर हेरा फेरी
- फोटो : IMDb
सुनील शेट्टी हो गए थे खफा
इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बीच मतभेद की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, सुनील शेट्टी को इस बात की गलतफहमी हो गई थी कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म में उनके कुछ सीन कटवा दिए। इस बात को लेकर सुनील शेट्टी इतने नाराज हो गए कि वो अक्षय कुमार की शक्ल तक नहीं देखना चाहते थे।
लेकिन, जब इस बात की जानकारी अक्षय कुमार को लगी तो उन्होंने तुरंत सुनील शेट्टी को फोन लगाया और गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की। अक्षय कुमार ने सुनील शेट्टी को विश्वास दिलाया कि उन्होंने फिल्म के कोई भी सीन नहीं कटवाए, जिसके बाद दोनों के बीच सुलह हो गई और दोबारा दोस्त बन गए।
ये खबर भी पढ़ें: Hera Pheri 3: परेश रावल के 'हेरा फेरी 3' से अलग होने पर हिमेश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- वह फिर से ग्रेट होंगे