फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: भक्ति में डूबे सितारे, प्रशंसकों को दीं चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं

Tue, 09 Apr 2024 06:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपम खेर, माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
आज मंगलवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हुए हैं। आज से ही हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ हुआ है। इसी दिन कई क्षेत्रों में गुड़ी पड़वा पर्व भी मनाया जाता है। महाराष्ट्र में भी गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाता है। कई बॉलीवुड सितारों ने इस दिन अपने घर विधि-विधान से पूजा की। साथ ही, प्रशंसकों को भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभकानाएं दी हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। वह हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके हाथ में पूजा का थाल है और गुड़ी पड़वा मनाती नजर आ रही हैं। माधुरी दीक्षित ने वीडियो के साथ लिखा है, 'आप सभी को गुड़ी पड़वा की बहुत बहुत शुभकामनाएं'। वीडियो में माधुरी दीक्षित का मद्रासी लुक काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस कमेंट बॉक्स में अभिनेत्री की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कंगना रणौत, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अनुपम खेर ने भी पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में व्यस्त हैं। इसके जरिए वह निर्देशन की दुनिया में लौट रहे हैं। उनके अलावा अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी चैत्र नवरात्रि की बधाई दी हैं। मालूम हो कि कंगना फिल्मों के बाद अब राजनीतिक पारी शुरू कर रही हैं। वह हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

4 of 6
सनी देओल, प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल और प्रीति जिंटा ने भी एक्स पर पोस्ट साझा कर बधाई दी है। सनी देओल ने लिखा है, 'गुड़ी पड़वा, नवरात्रि, नववर्ष, चैती चांद की आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं। यह पर्व आपके लिए नई सफलता और खुशियां लेकर आएं'। बता दें कि सनी देओल और प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगे।
 
 
विज्ञापन

5 of 6
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अजय देवगन ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को बधाई दी है। अजय देवगन इस वक्त फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 11 अप्रैल को रिलीज होगी। इसका बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुनील शेट्टी - फोटो : social media
सुनील शेट्टी, कृति खरबंदा, रश्मिका मंदाना, वाणी कपूर, वरुण धवन और रणदीप हु्ड्डा समेत कई अन्य कलाकारों ने भी प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर बधाई दी हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें