फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singham Again: ‘मैदान’ के लड़खड़ाते ही खिसकी ‘सिंघम अगेन’, समझिए क्या है अजय देवगन की फिल्मों पर शैतान इफेक्ट

Fri, 12 Apr 2024 06:16 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
मैदान, शैतान और सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता बोनी कपूर और इसमें पैसा लगाने वाली कंपनी जी स्टूडियोज ने पूरा जोर लगा लिया लेकिन अभिनेता अजय देवगन की फुटबॉल कोच एस ए रहीम की बायोपिक ‘मैदान’ पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी मल्टीस्टारर फिल्म से कंपटीशन तो फिल्म को भारी पड़ा ही। ‘शैतान’ देखने पहुंचे दर्शकों की फिल्म देखने के बाद बनी नाराजगी भी फिल्म ‘मैदान’ पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जी स्टूडियोज की फिल्म ‘मैदान’ कोरोना काल के समय से बनकर तैयार है। इसकी रिलीज इतनी बार आगे-पीछे हो चुकी है कि दर्शकों ने इसकी तारीखों पर ध्यान देना ही बंद कर दिया। फिर बोनी कपूर ने इस फिल्म को निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के सामने रिलीज करने का फैसला कर लिया। और, ये फैसला बोनी ने किया अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘शैतान’ को लेकर बने हाइप के बाद।
विज्ञापन

3 of 5
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘शैतान’ का टीजर और ट्रेलर ऐसा था कि इसने हॉरर फिल्मों के शौकीन देसी दर्शकों में एक अलग तरह की ही उत्सुकता जगा दी। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ अलग और हटकर कहानी देखने की राह तक रहे दर्शकों ने इस फिल्म को देखने के लिए अच्छी एडवांस बुकिंग कराई और रिलीज के अगले दो तीन हफ्तों तक इसे देखने आते रहे। फिल्म का कारोबार भी इसके चलते अच्छा बना रहा। लेकिन, फिल्म देखकर निकले अधिकतर लोगों ने फिल्म का इंटरवल तक का हिस्सा ही अच्छा बताया।
Bollywood Actor Ram Role: राम के रोल में कौन सा अभिनेता रहा हिट, कौन हैं आपके पसंदीदा राम

4 of 5
मैदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म कारोबार में ऐसा पहले भी हो चुका है कि किसी अभिनेता के नाम से किसी औसत या खराब फिल्म हिट हो जाने का खामियाजा उस अभिनेता की अगली अच्छी फिल्म को भी उठाना पड़ता है क्योंकि दर्शक पिछली फिल्म का अनुभव भूले नहीं होते हैं। फिल्म ‘शैतान’ में जले दर्शक अब फिल्म ‘मैदान’ तक फूंक फूंककर भी छाछ पीने नहीं आ रहे। फिल्म की ओपनिंग इतनी खराब रही है कि अजय देवगन की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के निर्माता घबरा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिंघम अगेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब तक तय तारीखों के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ का मुकाबला 15 अगस्त को फिल्म ‘पुष्पा 2’ से होने वाला था, लेकिन ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से सीधे मुकाबले में ‘मैदान’ का जो हाल हुआ है, उसके बाद फिल्म ‘पुष्पा 2’ के मुकाबले अजय देवगन की ब्रांडिंग कितनी टिकी रहेगी, इस पर शुक्रवार सुबह से मुंबई में चर्चाएं हैं। खबर ये है कि फिल्म ‘सिंघम अगेन’ अब 15 अगस्त को रिलीज नहीं होगी और इस दिन अब पुष्पाराज का ही राज रहेगा।
Bollywood New Couples: बॉलीवुड की नई जोड़ियां, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा एक साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें