बेटी के साथ पहुंचीं जलसा
समय-समय पर ऐश्वर्या राय को लेकर ऐसी खबरें आती रहती हैं कि अपने पति और ससुराल पक्ष से उनके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। खासकर सासू मां जया बच्चन के साथ रिश्तों में खटास आ गई है। लेकिन, फिलहाल ऐसी खबरें महज अफवाह साबित हो रही हैं। ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ जलसा पहुंचीं। दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी के साथ फैंस भी राहत की सांस ले रहे हैं कि ऐश्वर्या की जिंदगी में सबकुछ सामान्य है।
खुशी से झूमे फैंस, दी दुआएं
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या और आराध्या की वीडियो काफी वायरल हो रही है और इस पर यूजर्स के भी खूब कमेंट आ रहे हैं। ऐश्वर्या के फैंस खुशी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दोनों मां-बेटी हमेशा साथ ही नजर आती हैं'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'सास-ननदों के झगड़े अमीरों के घर भी होते हैं। लेकिन, अच्छा है कि सब एक हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'हमें तो बहुत खुशी है इन्हें ससुराल के बाहर देखकर। इनका घर नहीं टूटना चाहिए। ऐसे ही खुश रहें सब लोग'।
एक पोस्ट पर अभिषेक के लाइक से अफवाहों को मिली हवा
ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्तों में खटास की खबर तब और तेजी से उठीं जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी समारोह में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या के साथ अकेले पहुंची थीं। जबकि, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन सहित पूरा परिवार एक साथ समारोह में पहुंचा था। हालांकि, इनसाइड तस्वीरों में देखा गया कि ऐश्वर्या और अभिषेक वेडिंग फंक्शन में एक साथ बैठे थे। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर तलाक से जुड़ा एक पोस्ट लाइक कर दिया था, जिसके बाद अफवाहों ने और जोर पकड़ा था।
Emergency: 'टीवी बहस को भी सेंसर करो,' 'इमरजेंसी' को सीबीएफसी से प्रमाणन न मिलने पर भड़के विवेक अग्निहोत्री