दिव्येंदु शर्मा और प्रतीक गांधी की आगामी फिल्म ‘अग्नि’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया। इस इवेंट में फिल्म के कलाकारों समेत कई लोगों ने शिरकत की। आइए जानते हैं इवेंट किस-किस ने अपने जलवे दिखाए?
गुरुवार, 21 नवंबर को प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी फिल्म ‘अग्नि’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा। इसने एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर दमदार ट्रेलर लॉन्च किया। इस इवेंट में फिल्म के कलाकारों समेत कई सितारों ने शिरकत की। ‘अग्नि’ का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया है और उन्होंने ही इसे लिखा भी है। प्रतीक गांधी और दिव्येंदु शर्मा फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। आइए जानते हैं ट्रेलर लॉन्च के दौरान रेड कार्पेट पर किन-किन सितारों ने जलवे बिखेरे हैं।
फायर फाइटर्स ने भी की शिरकत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फायर फाइटर्स ने इवेंट में लिया हिस्सा
ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फाइटर्स ने भी नजर आए। अधिकारियों ने मंच पर आकर अपने विचार रखे और अनुभव साझा किए। अंत में सभी ने एक ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।
4 of 5
दिव्येंदु शर्मा और सैयामी खेर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिव्येंदु शर्मा और सैयामी खेर
इवेंट में अभिनेता दिव्येंदु शर्मा और सैयामी खेर ने भी शिरकत की। स्काई ब्लू ब्लेजर और व्हाइट पैंट में दिव्येंदु ने खुद को सिंपल और अट्रैक्टिव लुक में रखा। साथ ही अभिनेत्री सैयामी खेर ने खुद को ऑरेंज कलर के गाउन में स्टाइल किया, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।