फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs: शाहरुख खान-महेश बाबू से पहले हॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं ये सितारे, किरदार में डाली जान

Thu, 21 Nov 2024 12:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मुफासा: द लायन किंग' में शाहरख खान ने हिंदी वर्जन और महेश बाबू ने तेलुगु वर्जन के लिए अपनी आवाज दी है। इससे पहले भी कई सितारे हॉलीवुड फिल्मों के किरदारों को आवाज दे चुके हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में...
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड और हॉलीवुड का हमेशा से ही नाता रहा है। जिस तरह हिंदी फिल्मों और सितारों को हॉलीवुड में प्यार मिलता है। उसी तरह हॉलीवुड फिल्मों की भी यहां ऑडियंस है, जिनके लिए आवाज बनते हैं बॉलीवुड सितारे। कई हॉलीवुड फिल्में जो अपने हिंदी दर्शकों के लिए भी रिलीज की जाती है। उन्हें आवाज देने वाले हिंदी फिल्मों के सितारे ही होते हैं। ऐसे कई सितारे हैं, जो इन हॉलीवुड फिल्मों के लिए आवाज बने हैं। ऐसे ही कई सितारों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इसका हालिया उदाहरण शाहरुख और महेश बाबू हैं।
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान-मुफासा-महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम-@urstrulymahesh, @iamsrk
शाहरुख खान-महेश बाबू
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं शाहरुख खान और महेश बाबू की। वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स अपनी एक नई फिल्म 'मुफासा: द लायन किंग' के साथ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। यह एक फोटो रियलिस्टिकली एनिमेटेड फिल्म है। 'मुफासा: द लायन किंग' के हिंदी वर्जन में शाहरुख खान ने तो मुफासा के किरदार को अपनी आवाज दी है। वहीं उनके बेटे आर्यन ने सिम्बा के किरदार को अपनी आवाज में डब किया है। वहीं शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम खान भी इस फिल्म का हिस्सा बने हैं, उन्होंने बेबी मुफासा की आवाज को डब किया है। वहीं, 'मुफासा: द लायन किंग' के तेलुगू वर्जन की अगर बात की जाए तो इसमें मुफासा के किरदार को सुपरस्टार महेश बाबू ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन

3 of 7
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर सिंह
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फैन फॉलोइंग है। साल 2018 में आई फिल्म डेडपूल 2, यह भारत में इसलिए ज्यादा लोकप्रिय हुई थी, क्योंकि उसमें अभिनेता रणवीर सिंह ने आवाज दी थी। रणवीर ने फिल्म के लीड कैरेक्टर रेयान रेनॉल्ड्स के लिए अपनी आवाज दी थी। रणवीर के अलावा फिल्म के एक और किरदार को यूट्यूबर भुवन बाम ने आवाज दी थी।

4 of 7
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर भी इसमें पीछे नहीं रहे। अर्जुन ने फिल्म हॉलीवुड की एनिमेशन फिल्म 'आइस एज: कोलिजन कोर्स' में अपनी आवाज का जादू चलाया। अर्जुन ने 'बक' के किरदार को अपनी आवाज दी। 
विज्ञापन

5 of 7
ओम पुरी - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
ओम पुरी
दमदार आवाज के मालिक ओम पुरी ने फिल्म 'द जंगल बुक' में अपनी आवाज से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया था। ओम पुरी ने इस फिल्म के हिंदी संस्करण में 'बघीरा' को अपनी आवाज दी थी। ओम पुरी की आवाज बघीरा के किरदार में पूरी तरह से जच रही थी। 
विज्ञापन

6 of 7
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse
सलमान खान
बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान की आवाज की दुनिया दीवानी है। अभिनेता ने फिल्म 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' के हिंदी वर्जन में ग्रूट को अपनी आवाज दी। सलमान खान की आवाज के कारण इसे हिंदी वर्जन में काफी पसंद किया गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
वरुण धवन
बॉलीवुड के यंग स्टार वरुण धवन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अभिनेता ने डिज्नी की 2016 की सुपरहीरो फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' में क्रिस इवांस के कैप्टन अमेरिका के लिए अपनी आवाज दी। एंथोनी और जो रूसो के जरिए निर्देशित यह फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें