मशहूर अमेरिकन गायिका लेडी गागा ने हाल ही में, पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में प्रस्तुति दी। उनकी इस परफॉर्मेंस की दुनियाभर में चर्चा हुई। हालांकि, उनकी इस प्रस्तुति के दौरान सामने आई तकनीकी खामियों के चलते कुछ लोगों द्वारा आलोचना भी की गई। इसी बीच, अब लेडी गागा ने अपनी ओर से बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने पेरिस ओलंपिक में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर काफी कुछ साझा किया।