विक्रम वेधा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में जो रोल आमिर खान को ऑफर किया गया था, वह रोल बाद में ऋतिक रोशन ने किया और जो रोल पहले आमिर के सामने ऋतिक करने वाले थे, वही रोल बाद में सैफ अली खान ने किया। ऋतिक और सैफ की जुगलबंदी बड़े परदे पर ज्यादा जमी नहीं और फिल्म फ्लॉप हो गई। इसकी बड़ी वजह यही रही कि फिल्म के हिंदी रीमेक से पहले ही इसकी मूल तमिल फिल्म अधिकतर लोगों ने देख ली थी। फिल्म अपनी रिलीज के तुरंत बाद लंबे समय तक यूट्यूब पर लीक रही और लोगों ने इसे टोरेंट से भी डाउनलोड करके खूब देखा।