'टाइगर 3' की सफलता के बाद सलमान खान कई बड़े प्रोजेक्टस में नजर आने वाले हैं। इन प्रोजेक्ट्स में फैंस के लिए कई सरप्राइज भी हैं, लेकिन क्या आपको साल 2012 में अनाउंस की गई सलमान की फिल्म 'शेर खान' याद है। यह फिल्म उनके भाई सोहेल खान निर्देशित करने वाले थे, जो अभी तक फ्लोर पर नहीं जा सकी है। हाल ही में एक साक्षात्कार में सोहेल खान ने इस फिल्म के अधर में लटकने को लेकर खुलकर बात की और बताया कि यह फिल्म अब तक क्यों नहीं बन सकी।