फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakul-Jackky Wedding: दुल्हनिया रकुल को यह खास तोहफा देने वाले हैं जैकी! अपनी शादी को बनाएंगे यादगार

Tue, 20 Feb 2024 10:50 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों के परिवार जमकर शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। दोनों 21 फरवरी को गोवा में सात फेरे लेंगे। दोनों अपने परिवार के साथ शादी के लिए गोवा जाने के लिए निकल चुके हैं। हाल ही में, खबर आ रही है कि जैकी भगनानी अपनी होने वाली दुल्हनिया को एक खास तोहफा देने वाले हैं और अपनी शादी यादगार बनाना चाहते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स गोवा पहुंच गए हैं, जहां वे शादी के बंधन में बंधेंगे। जैकी और रकुल अपनी शादी को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की शादी में जैकी एक गाने के साथ रकुल को सरप्राइज देंगे। इस गाने में दोनों की लव स्टोरी की इलक भी मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरों की मानें तो यह गाना खुद जैकी गाएंगे। यह गाना उनके और रकुल के खूबसूरत रिश्ते और जर्नी को जाहिर करेगा। पत्नी रकुल के लिए जैकी के इस गाने का टाइटल 'बिन तेरे' है, जिसे मयूर पुरी ने लिखा है। इसके अलावा, म्यूजिकल सिंगल के संगीतकार तनिष्क बागची हैं, जिन्होंने जहरा एस खान और रोमी जैसे कलाकारों के साथ गाना भी गाया है।

4 of 5
ताजमहल में रकुलप्रीत और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला
इस जोड़े ने विदेशी स्थानों को छोड़कर 21 फरवरी को गोवा के एक आलीशान होटल में शादी करने का फैसला किया है, जो उनके दिलों में एक विशेष स्थान रखता है। आईटीसी ग्रैंड में होने वाली शादी में कपल के केवल करीबी लोग ही शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में रकुलप्रीत और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला
रकुल और जैकी की शादी का भव्य समारोह गोवा में 21 फरवरी को होगा। गोवा में शादी का जश्न 19 फरवरी से शुरू हो चुका है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद रकुल और जैकी शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी शादी में परिवार, दोस्त और उद्योग के करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी के बाद तुरंत यह जोड़ा अपने काम पर लौट जाएगा।

Don 3: रणवीर सिंह के साथ जमेगी कियारा आडवाणी की जोड़ी, मेकर्स ने डॉन यूनिवर्स में किया अभिनेत्री का स्वागत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें