फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditi Rao Hydari: 400 साल पुराने मंदिर में सिद्धार्थ से शादी करेंगी अदिति, बोलीं- परिवार के लिए महत्वपूर्ण है

Sat, 31 Aug 2024 02:07 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अदिति राव हैदरी ने एक बातचीत में खुलासा किया कि शादी की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, उन्होंने शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने अपनी अनोखी शादी की जगह के  बारे में कुछ जानकारी दी।
विज्ञापन
1 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी को लेकर फैंस को लग रहा है कि ये किसी बड़े डेस्टिनेशन वेडिंग पर करेंगे, लेकिन ये बड़ी जगह शादी के लिए नहीं जा रहे हैं। अभिनेत्री ने एक बातचीत में खुलासा किया कि शादी की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, उन्होंने शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने अपनी अनोखी शादी की जगह के  बारे में कुछ जानकारी दी।
विज्ञापन

2 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम @aditiraohydari
अदिति राव हैदरी ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि उनकी और सिद्धार्थ की शादी 400 साल पुराने मंदिर के इर्द-गिर्द होगी। उन्होंने कहा, 'शादी वानापर्थी में 400 साल पुराने मंदिर के इर्द-गिर्द होगी, जो मेरे परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।' अदिति और सिद्धार्थ की मुलाकात 2021 में तेलुगु फिल्म महा समुद्रम के सेट पर हुई थी।
विज्ञापन

3 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
इसी दौरान अदिति ने सिद्धार्थ के मैरिज प्रपोजल के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी नानी के सबसे करीब थी, जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया था। उन्होंने हैदराबाद में एक स्कूल शुरू किया था। एक दिन सिद्धार्थ ने मुझसे पूछा कि क्या वह इसे देख सकते हैं। क्योंकि वह अच्छी तरह से जानते थे कि  मैं उनसे कितनी करीब थी।'

4 of 5
अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम-@aditiraohydari
वह मार्च में स्कूल देखने के लिए आए। उन्होंने अदिति से उसे अपने दिल के करीब एक खास जगह दिखाने के लिए कहा कि नर्सरी सेक्शन के ऊपर एक मंजिल। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'वह अपने घुटनों पर बैठ गए और मैंने उससे पूछा कि अब तुमने क्या खो दिया है? किसके जूते के फीते खुले हैं? वह कहते रहे कि अद्दू, मेरी बात सुनो। इसके बाद उन्होंने प्रोपोज किया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति ने बताया, 'उन्होंने कहा कि वह मुझे मेरी पसंदीदा बचपन की जगह पर ले जाना चाहते हैं, जहां पर मेरी नानी का आशीर्वाद हो।' उन्होंने इस साल मार्च में अपनी सगाई की घोषणा की थी। दोनों पिछले कुछ सालों से डेट कर रहे हैं। 

Maalik: ‘स्त्री 2’ की क्रेडिट के जंग में राजकुमार राव सा सही पड़ा पत्ता, मिली टिप्स की मसाला एक्शन फिल्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें