फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actresses Become Mom Soon: दीपिका पादुकोण के बाद ये अभिनेत्रियां बनने वाली हैं मां, जल्द ही सुनाएंगी खुशखबरी

Tue, 17 Sep 2024 10:43 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण के बाद इन अभिनेत्रियों के घर गूंजेगी किलकारी - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आठ सितंबर को अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने। दोनों सितारों ने अपने घर एक प्यारी सी बच्ची का स्वागत किया। नन्हे मेहमान के आगमन पर सिनेमा जगत के कई दिग्गजों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। दीपिका पादुकोण के अलावा कई अभिनेत्रियां अपने घर में नए मेहमान का स्वागत करने  के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी अदाकारा हैं, जो बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दृष्टि धामी - फोटो : इंस्टाग्राम @ dhamidrashti
दृष्टि धामी
टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी भी मां बनने वाली हैं। दृष्टि ने वर्ष 2015 में नीरज खेमका से शादी की। शादी के 9 साल बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अक्टूबर में अपने बच्चे को जन्म देंगी।
Aadi Shankaracharya: आदि शंकराचार्य पर जल्द आएगी वेब सीरीज, गदर 2 के इस अभिनेता ने भी किया है काम
विज्ञापन

3 of 5
देवोलीना भट्टाचार्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @devoleena
देवोलीना भट्टाचार्जी
‘साथ निभाना साथिया’ की ‘गोपी बहू’ यानी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी के घर भी जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की। 15 अगस्त को देवोलीना ने एक पोस्ट करते हुए यह खुशखबरी प्रशंसकों के साथ साझा की थी।

4 of 5
युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @yuvikachaudhary
युविका चौधरी
टीवी अभिनेत्री युविका चौधरी और प्रिंस नरूला भी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के छह साल बाद दोनों ने गुड न्यूज सोशल मीडिया पर साझा किया। यह खबर सुनते ही उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta
मसाबा गुप्ता
नीना गुप्ता और पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। मसाबा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अप्रैल में साझा की थी। साल 2023 में अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से मसाबा ने दूसरी शादी की है।
VVKWWV: इस दिन आएगा 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का पहला गाना, रोमांस का तड़का लगाएंगे राजकुमार-तृप्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें