बॉलीवुड अभिनेत्रियां अब फिल्मों के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। बीते दिनों ईशा देओल के तलाक के बाद उनकी मां हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि ईशा देओल की राजनीति में काफी रुचि है और आगे चलकर ने पॉलिटिक्स जॉइन भी कर सकती हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के बाद राजनीति में कदम रखा है।
विज्ञापन
2 of 12
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी बॉलीवुड फिल्मों में कमबैक की मंशा लिए चल रही हैं। अभिनेत्री भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन अभी भी समाज कल्याण में अपना खूब योगदान दे रही हैं। आपको बता दें कि हेमा बीजेपी के साथ जुड़ी थी। आज वह न केवल राजनीति की सफल महिलाओं में से एक हैं बल्कि एक सफल अभिनेत्री और मां भी हैं।
विज्ञापन
3 of 12
जया बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन
जया बच्चन राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की धर्म पत्नी जया बच्चन ने भी इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। आज भी लोग अभिनेत्री की फिल्मों के गाने को बड़े चाव से सुनते हैं। जया ने भले ही फिल्मों से किनारा कर लिया है, लेकिन पार्टी के कामों को लेकर अक्सर मीडिया में स्पॉट हो जाती हैं। आपको बता दें कि जया अपने फिल्मी करियर के बाद समाजवादी पार्टी से जुड़ गई थी।
4 of 12
रेखा
- फोटो : सोशल मीडिया
रेखा
बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री रेखा अब भले ही फिल्मों से दूर हो गई हैं, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। आपको बता दें कि रेखा राजनीति में अपना सिक्का जमा चुकी हैं। बाद में रेखा ने राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस की ओर से राज्यसभा सदस्य बन गई थीं।
विज्ञापन
5 of 12
जयललिता
- फोटो : सोशल मीडिया
जयललिता
जयललिता हिंदी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार रही हैं। जयललिता का असली नाम 'कोमलावल्ली' था। साल 1956 में बनी फिल्म वेन्निरा अदाई से सिनेमा जगत में डेब्यू करने वाली जयललिता ने सीएम बनने तक का सफर तय किया था।
विज्ञापन
6 of 12
दिव्या स्पंदना
- फोटो : सोशल मीडिया
दिव्या स्पंदना
दिव्या स्पंदना साउथ सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेत्री ने एक सफल करियर के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री को अलविदा कहकर राजनीति में कदम रखा था। दिव्या स्पंदना ने कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी। दिव्या अब एक सफल राजनीतिक करियर की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
7 of 12
नफीसा अली
- फोटो : सोशल मीडिया
नफीसा अली
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस नफीसा अली का जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। इसके बावजूद नफीसा ने डटकर हर परिस्थिति का सामना किया है। नफीसा 1976 में मिस इंडिया चुनी गई थीं। नफीसा अली देश की जानी मानी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हैं। नफीसा इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़ी हुई थींं। बाद में नफीसा अली टीएमसी में शामिल हुईं।
8 of 12
नवनीत राणा
- फोटो : Social media
नवनीत राणा
फिल्मों को छोड़ नवनीत राणा ने राजनीति की दुनिया में कदम रखा था उन्होंने पहले एनसीपी के टिकट से अमरावती से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाईं। बाद में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसमें उन्होंने शिवसेना के दिग्गज नेता आनंद अडसुल को हराकर लोकसभा चुनाव जीता।
9 of 12
मिमी चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram
मिमी चक्रवर्ती
बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री और कोलकाता की जादवपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती भी इंडस्ट्री छोड़ राजनीति में कदम रखा था और आज मिमी राजनीति में भी अपना दमखम दिखा रही हैं और इसके साथ ही उन्होंने अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी बना रखी है।
10 of 12
नुसरत जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
नुसरत जहां
बंगाली सिनेमा की अभिनेत्री से लेकर राजनीति की गलियों तक का सफर बखूबी तय करने वाली नुसरत जहां आज भी फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। नुसरत ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल वह फेयर वन मिस कोलकाता भी बनी थीं। ठीक-ठाक फिल्मी करियर के साथ ही राजनीति में भी नुसरत ने धाक जमा दी। नुसरत जहां तृणमूल कांग्रेस की सीट से सांसद बनी थीं।
11 of 12
किरण खेर
- फोटो : सोशल मीडिया
किरण खेर
अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। किरण खेर ने बॉलीवुड में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। अपने सफल फिल्मी करियर के बाद अभिनेत्री भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने देश भर में पार्टी के लिए प्रचार भी किया था।
गुल पनाग
गुल पनाग ना सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि कई अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी काबिलियत साबित कर चुकी हैं। मिस इंडिया के खिताब से लेकर राजनीति के गलियारों में धमक और एडवेंचर स्पोर्ट्स में नाम कमा चुकी इस शख्सियत के लाखों लोग फैन हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि गुल ने राजनीति में भी अहम भूमिका निभाई है। गुल ने आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्होंने चुनाव भी लड़ा लेकिन वो हार गई थीं।