फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentines day2024: सितारों पर चढ़ा वेलेंटाइन डे का रंग, बिपाशा से लेकर कृति खास अंदाज में किया प्यार का इजहार

Wed, 14 Feb 2024 03:45 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज सुबह से सोशल मीडिया पर कई सितारे अपने साथी को बेहद खास अंदाज में वेलेंटाइन डे विश करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं किन किन सितारों ने अपने साथी को याद किया इस खास मौके पर -
विज्ञापन
1 of 7
बिपाशा बसु कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
आज 14 फरवरी यानि प्यार मुहब्बत के जश्न का दिन। हर तरफ आज प्रेमी जोड़े एक दूसरे को वेलेंटाइन डे विश करते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी किसी से पीछे नहीं है। आज सुबह से सोशल मीडिया पर कई सितारे अपने साथी को बेहद खास अंदाज में वेलेंटाइन डे विश करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं किन किन सितारों ने अपने साथी को याद किया इस खास मौके पर -
 
विज्ञापन

2 of 7
बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया
बिपाशा बसु 
अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड में पॉवर कपल के रूप में मशहूर हैं। वेलेंटाइन डे के खास मौके पर अभिनेत्री ने अपनी शादी की एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने पति को वेलेंटाइन डे विश किया है। 
विज्ञापन

3 of 7
कृति खरबंदा - फोटो : सोशल मीडिया
कृति खरबंदा
अभिनेत्री कृति खरबंदा इन दिनों सुर्खियां बटोर रहीं हैं। जल्द ही कृति अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए पुलकित के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है।

4 of 7
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज गिल 
'बिग बॉस 13' से मशहूर हुई शहनाज गिल लाइम लाइट में रहना बखूबी जानती हैं। उन्होंने भी आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्यार के इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए अपने किसी खास को 'बेबी आई लव यू' कहती नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये अंदाज काफी वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे 
अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फूल और दिल शेप वाले गुब्बारे की तस्वीर को साझा किया है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे हैं कि कहीं ये फूल आदित्य रॉय कपूर ने तो नहीं भेजे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा भी अपनी नई नवेली दुल्हन लिन लैशराम को बेहद खास अंदाज में वैलेंटाइन डे विश करते नजर आ रहे हैं। रणदीप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक खूबसूरत सी तस्वीर को साझा करते हुए लिन पर प्यार लुटाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल 
वैलेंटाइन डे पर अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए अपने फैंस को प्यार भेजा है। सनी ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'प्यार बांटो और खुश रहो।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें