मायानगरी मुंबई में कुछ भी हो सकता है। कल का नामी फिल्म निर्माता किसी दिन आपको किसी लोकल ट्रेन में सफर करता दिख सकता है। हालात साथ न दे रहे हों तो करोड़ों की गाड़ियों में सफर करने वाले यहां ऑटो में भी सफर करते दिख जाते हैं। लेकिन, 40 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में कुछ पल सुकून के तलाशने एक कॉफी शॉप में घुसे लोग शनिवार को वहां अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को काउंटर के पीछे नौकरी करते चौंक गए। सिद्धांत की कोई फिल्म भी अरसे से रिलीज नहीं हुई है, सो लोगों को पहली बार में समझ नहीं आया कि आखिर यहां हो क्या रहा है..चलिए हम आपको बताते हैं।