फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: 'पवन नहीं ये आंधी हैं', बड़े भैया चिरंजीवी पर छिड़कते हैं जान, जानें पवन कल्याण का सफर

Wed, 12 Jun 2024 05:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पवन कल्याण-चिरंजीवी - फोटो : एक्स
अभिनेता से नेता बन राजनीति के मैदान में उतरे पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने इस बार आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। पवन कल्याण ने आंध्र की पीथापुरम सीट से चुनाव जीता। आज बुधवार से उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री का पद संभाला है।  तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वहीं, पवन कल्याण डिप्टी सीएम बने हैं। पवन कल्याण फिल्मी परिवार से आते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पवन कल्याण - फोटो : सोशल मीडिया
विजयवाड़ा में आज सीएम नायडू का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें पीएम मोदी भी उपस्थित रहे। पीएम की मौजूदगी में पवन कल्याण ने आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, डिप्टी सीएम की शपथ लेने के बाद सबसे पहले उन्होने अपने बड़े भाई और एक्टर चिरंजीवी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। विधानसभा चुनाव में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद भी पवन बड़े भाई चिरंजीवी के पैर छूते दिखे थे। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए थे।
विज्ञापन

3 of 5
चिरंजीवी, पवन कल्याण - फोटो : एक्स
फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी परचम लहराने वाले पवन कल्याण सुपरस्टार फैमिली से हैं। पवन कल्याण साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। बड़े भाई से पवन कल्याण बेशुमार प्यार करते हैं। उनके प्रति पवन में राम जैसी श्रद्धा है। चुनाव जीतने के बाद जब पवन जब अपने घर हैदराबाद लौटे थे तो उन्होंने अपने बड़े भाई को साष्टांग दंडवत प्रणाम किया था। चिरंजीवी ने भी छोटे भाई को गले लगा लिया था। यह भावुक पल कैमरे में कैद हुआ और दोनों के प्रशंसकों तक पहुंचा तो हर कोई इनका प्यार देख भावुक नजर आया।

4 of 5
पवन कल्याण - फोटो : एक्स-@AmitShah
पवन कल्याण अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने तीन शादी की हैं। पवन ने पहली शादी नंदिनी से की। दूसरी, रेनू देसाई से। उन्होंने तीसरी शादी अन्ना लेजलेवा से रचाई और अब उन्हीं के साथ हैदराबाद में रहते हैं। वहीं पवन कल्याण के तीन शादी से चार बच्चे हैं। हालांकि उनकी पहली पत्नी से उनकी कोई संतान नहीं है। दूसरी पत्नी से उनका एक बेटा अकिरा और बेटी आध्या है। तीसरी पत्नी अन्ना से पवन के दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पवन कल्याण अपने परिवार के साथ - फोटो : एक्स
पवन कल्याण का परिवार काफी बड़ा है। उनके परिवार का साउथ सिनेमा में अलग दबदबा है। वे रामचरण और वरुण तेज के चाचा हैं। भरे-पूरे परिवार वाले पवन कल्याण अक्सर फैमिली के साथ खुशियों के पल एंजॉय करते हैं। पवन कल्याण का 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन से भी खास रिश्ता है। पवन कल्याण रिश्ते में अल्लू के फूफा हैं। दरअसल, चिरंजीवी की शादी अल्लू अर्जुन की बुआ सुरेखा से हुई है। रामचरण, अल्लू के फुफेरे भाई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें