फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: हॉरर-सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर होंगी कार्तिक की फिल्में, 'भूल भुलैया 3' से सबसे पहले मचाएंगे बवाल

Wed, 04 Sep 2024 05:45 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं। आज के समय में कार्तिक बॉलीवुड के बेहतरीन और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। कार्तिक की इस साल तो कुछ अगले साल कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा दर्शकों की नजरे हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 3' पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं कि कार्तिक की कौन सी फिल्में पाइपलाइन में हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan

2 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'भूल भुलैया 3' की। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है। फिल्म में एक बार फिर से हॉरर और कॉमेडी का जबर्दस्त डोज देखने को मिलेगा। इस फिल्म में फिर से कार्तिक रूह बाबा बनकर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
अब बात करते हैं कार्तिक की दूसरी फिल्म की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक हंसल मेहता की आगामी फिल्म में कार्तिक एक अनोखे किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम 'कैप्टेन इंडिया' होगा। हालांकि फिल्म को लेकर अभीतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट कौन सी अभेनेत्री नजर आएंगी, अभीतक यह भी तय नहीं हो पाया है।

4 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
अब बात करते हैं कई बार चर्चा में आ चुकी फिल्म 'तू आशिकी है' की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म में कार्तिक लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे। इस फिल्म की अभीतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर लगातार बज बना हुआ है।
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म निर्माता संदीप मोदी के साथ कार्तिक की एक फिल्म की बातचीत चल रही है। अगर सबकुछ सही रहता है तो कार्तिक फिल्म निर्माता संदीप की फिल्म में अभिनय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्तिक आर्यन एक कन्नड़ फिल्म की रीमेक में भी नजर आ सकते हैं। इस कन्नड़ फिल्म का नाम 'किरिक पार्टी' है। इसी फिल्म के रीमेक में कार्तिक के आने की बातचीत चल रही है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक जैन करेंगे।
Sonakshi Sinha: पति जहीर के साथ हवा में 225 फीट ऊपर लटकीं सोनाक्षी, सोना ने शादी को लेकर बोली आश्चर्यजनक बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें