फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apna Adda May 2024: प्लान बी भी तकदीर बदल सकता है, पिया बाजपेयी ने अपना अड्डा में साझा किए संघर्ष के अनुभव

विज्ञापन
1 of 8
पिया बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
छोटे शहरों और कस्बों से आए कलाकारो व तकनीशियनों के लिए मुंबई में एक परिवार की संकल्पना बन चुका ‘अपना अड्डा’ को इस बार मशहूर अभिनेत्री और निर्माता पिया बाजपेयी का सानिध्य प्राप्त हुआ। पिया बाजपेयी ने इस मौके पर जुटे फिल्म जगत में अपनी पहचान बना रहे तमाम साथियों से अपने संघर्ष के अनुभव साझा किए और कहा कि किसी नियत दिशा में अपना ध्यान लगाए रखना अच्छी बात है लेकिन फिल्म जगत एक ऐसी जगह है जहां हर किसी को प्लान बी पर भी काम करते रहना चाहिए, पता नहीं कब ये प्लान बी ही आपके प्लान ए को सफल बनाने का काम कर जाए और आपकी तकदीर बदल दे।
Pushpa 2: 'पुष्पा पुष्पा' के बाद दूसरे गाने से धमाल मचाने को तैयार अल्लू अर्जुन, इस दिन रिलीज होगा अगला ट्रैक
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अपना अड्डा में पिया बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मुंबई जैसे भीड़ भाड़ वाले शहर में अपने घर परिवार से मीलों दूर रहकर मनोरंजन जगत में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्षरत लोगों के मन की बात सुनने, उन्हें आपस में जोड़ने और उन्हें अपने करियर में आ रही अड़चनों के बारे में सही मार्गदर्शन करने के लिए अपना अड्डा की शुरुआत ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल ने की है। महीने में एक बार होने वाले अपना अड्डा का आयोजन इस बार मुंबई में वर्सोवा के आराम नगर स्थित द पुअर थिएटर कंपनी के रिहर्सल स्टूडियो में हुआ। ये कंपनी ओटीटी स्टार बन चुके ‘पंचायत’ सीरीज फेम अभिनेता दुर्गेश कुमार ने अपने साथियों के साथ शुरू की है।
विज्ञापन

3 of 8
अपना अड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अपना अड्डा में पहली बार आईं पटना की मूल निवासी पंखुड़ी श्रीवास्तव ने पत्रकारिता से शुरू हुई अपनी यात्रा के लोकनाटकों और संगीत से होते हुए मुंबई तक पहुंचने की दिलचस्प दास्तां सुनाई। पत्रकारिता से ही आए रजनीश बाबा मेहता ने टेलीविजन और फिल्मों के अपने रोचक अनुभव सुनाए और नए कलाकारों को लगातार काम करते रहने के मंत्र दिए। जल्द ही मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म में संगीत देने जा रहे संगीतकार मुकुल पुरी ने किसी भी विधा को एक साधना की संज्ञा दी और कहा कि लगातार अभ्यास और खुद को लगातार मांजते रहने से सफलता मिलनी निश्चित है। अभिनेता अमरेंद्र शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘भैयाजी’ में काम करने के अनुभव साझा किए।

4 of 8
अपना अड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
ओटीटी पर अपना नाम बना चुकीं अभिनेत्री रमा शर्मा ने इस मौके पर टेलीविजन धारावाहिकों में काम करने के लिए सही रास्ते के बारे में विशिष्ट अतिथि पिया बाजपेयी से मार्गदर्शन चाहा। पिया बाजपेयी ने बताया, ‘काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। इसलिए किसी काम को मना नहीं करना चाहिए। पता नहीं कब एक छोटा सा रोल चैनल अधिकारियों और कार्यक्रम निर्माताओं की नजर में आ जाए और उसी कलाकार को अगले धारावाहिक में लीड रोल मिल जाए।’ अमेठी के रहने वाले आशुतोष उज्ज्वल ने इस मौके पर सोशल मीडिया के सहारे यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में अभिनेता विक्की कौशल के दोस्त का किरदार मिलने की रोचक कथा सुनाई।
विज्ञापन

5 of 8
अपना अड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
हाल ही में फिल्म ‘साइलेंस 2’ में दिखे अभिनेता चेतन शर्मा ने इस मौके पर अपनी अब तक की अभिनय यात्रा के संस्मरण सुनाए और बताया कि कैसे फिल्म जगत में काम की तलाश में आने वालों के लिए परिवार का साथ बहुत जरूरी है। अपने पिता महेश कुमार शर्मा से मिले साथ की बात करते हुए चेतन ने कहा, ‘’वह मेरी अभिनय यात्रा को मुंबई में स्थापित करने के लिए इस शहर चले आए और उनका सपोर्ट सिस्टम बने।’ झांसी से मुंबई आईं शीबा अजहर ने आहिस्ता आहिस्ता सधे कदम मनोरंजन जगत में काम करने और हर उचित मौके में अपनी पूरी जी जान लगा देने के अनुभव बताए।
विज्ञापन

6 of 8
अपना अड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
कार्यक्रम का समापन अभिनेत्री और निर्माता पिया बाजपेयी के साथ चले लंबे प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ। पिया बाजपेयी ने इस मौके पर कहा, ‘इटावा जैसे छोटे शहर से आकर पहले साउथ सिनेमा में नाम कमाना और फिर मुंबई में आकर शून्य से शुरुआत करना आसान नहीं रहा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं धारावाहिकों की निर्माता बनूंगी लेकिन जब ये विकल्प मेरे सामने आया तो मैंने शुरुआती हिचकिचाहट के बाद इसे स्वीकार किया और इसमें उन्हें अपनी टीम के साथ सफलता भी मिली। इसीलिए मैं कहतीं हूं कि अर्जुन की तरह सिर्फ चिड़िया की आंख पर फोकस बनाए रखने की बजाय हमें अपने आसपास उपलब्ध अन्य अवसरों पर भी नजर रखनी चाहिए। कई बार प्लान बी भी आपके प्लान ए को सफल बनाने में मदद कर सकता है।’ पिया बाजपेयी ने नए कलाकारों की इस मौके पर पूरी मदद करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

7 of 8
अपना अड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
इस बार के अपना अड्डा कार्यक्रम में रेडियो और पॉडकास्ट की दुनिया में अलग पहचान बना चुके योगेश पारीक, लेखक गौरव, अभिनेता पंकज सोनी, निर्माता व अभिनेता विनय कुमार, अभिनेता सचिन विद्रोही, लेखक अनिमेष मुखर्जी, गीतकार अंकिता खत्री नादान, लेखक विराग धूलिया, अभिनेता आलोक पांडे, अभिनेता मृणाल वशिष्ठ, अभिनेता नलनीश नील, अभिनेता राजीव कुमार, अभिनेत्री रौशनी सिंह आदि ने भी भागीदारी की। ‘पंचायत’ सीरीज से घर घर चर्चित हुए अभिनेता दुर्गेश कुमार ने बताया कि इस समय उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ और सीरीज ‘भक्षक’ नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रही है और ‘पंचायत’ सीरीज का तीसरा सीजन जल्द ही प्राइम वीडियो पर प्रसारित होने वाला है।
विज्ञापन

8 of 8
अपना अड्डा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
द पुअर थिएटर कंपनी की शुरुआत भी दुर्गेश कुमार और उनकी टीम ने अभिनेताओं की मदद के लिए की है। यहां किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है और कलाकारों को इसमें शामिल होने के लिए किसी तरह के अनुभव की जरूरत भी नहीं है। बिना किसी तरह के पूर्वाग्रह के यहां कोई भी कलाकार आकर अभिनय की बारीकियां सीख सकता है और खुद को मांजने के बाद रंगमंच पर अभिनय भी कर सकता है। लंदन से आए अभिनेता विकिन वत्स ने अपना अड्डा में जुटे कलाकारों के सामने अपनी ब्रिटेन में अभिनय की पढ़ाई के अनुभव बताए और बताया कि कैसे वह इस कंपनी से जुड़कर 20 मई को वेदा कुनबा थियेटर में प्रस्तावित नाटक ओथैलो के मंचन में हिस्सा लेने मुंबई आए हैं।
Kareena Kapoor: बेटों को बराबरी का पाठ पढ़ा रहीं करीना, बोलीं- 'मैं और सैफ बातचीत करते वक्त सावधानी बरतते हैं'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें