गायक अभिजीत भट्टाचार्य अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों सिंगर अभिजीत अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म बादशाह के मशहूर ट्रैक वो लड़की जो के एक प्रशंसक के बनाए गए मैशअप पर प्रतिक्रिया देने के बाद चर्चा में आए थे। अब हाल ही में, गायक ने बताया कि अब उनके बीच सुलह हो गई है। यही नहीं, सितारे शाहरुख खान को उनकी पीठ पीछे 'हकला' कहते थे।