फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupamaa: कौन हैं ‘अनुपमा’ की नई ‘आध्या’? अलीशा परवीन के रिप्लेस होने के बाद इस बंगाली एक्ट्रेस को मिला मौका

Sat, 21 Dec 2024 03:58 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupamaa: ‘अनुपमा’ धारावाहिक में कथित तौर पर आध्या के किरदार के लिए अद्रिजा रॉय को चुना गया है। आइए जानते हैं कौन हैं अद्रिजा रॉय?

 
विज्ञापन
1 of 5
अद्रिजा रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @adrija_roy_official
‘अनुपमा’ धारावाहिक में कथित तौर पर आध्या के किरदार में अभिनेत्री अद्रिजा रॉय नजर आने वाली हैं। उन्हें अलीशा परवीन की जगह कास्ट किया गया है। अलीशा परवीन का शो से निकल जाना प्रशंसकों के लिए एक झटका है। अभिनेत्री अलीशा ने दावा किया है कि उन्हें बिना किसी सूचना के रिप्लेस कर दिया गया है और उन्हें इसके पीछे के कारण का पता नहीं है। आइए जानते हैं कौन हैं अद्रिजा रॉय?

 
विज्ञापन

2 of 5
अद्रिजा रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @adrija_roy_official
कौन हैं अद्रिजा रॉय?
कोलकाता में जन्मी अद्रिजा रॉय बंगाली टेलीविजन में काम करते हुए मशहूर हुईं। वह घर-घर पहचानी जाने लगीं। अपनी अदाकारी के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली और वह दर्शकों की पसंदीदा बन गईं। उन्होंने 2016 में बंगाली शो ‘बेदिनी मोलुआर कोठा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। अभिनेत्री ‘दुर्गा दुर्गेश्वरी’, ‘पोटोल कुमार गानवाला’, ‘जय काली कलकत्तावाली’, ‘मौ एर बारी’ और ‘बिक्रम बेताल’ जैसे बंगाली शो में नजर आ चुके हैं। इसके बाद अद्रिजा ने 2023 में हिंदी टेलीविजन का रुख किया, जहां उन्होंने अपनी आकर्षक स्क्रीन उपस्थिति से अपनी पहचान बनाना जारी रखा। अभिनेत्री ने ‘इमली’ में मुख्य भूमिका निभाई और शोहरत हासिल की। अद्रिजा का जन्म कोलकाता में हुआ है।
Baby John Censor: 'बेबी जॉन' के तीन सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, साथ ही बदले गए ये दो डायलॉग

 
विज्ञापन

3 of 5
अद्रिजा रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @adrija_roy_official
सोशल मीडिया फॉलोअर्स
अद्रिजा रॉय को अभिनय के लिए सराहा तो जाता है ही, साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके अच्छे-खासे फॉलोअर्स है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, जहां पर वह अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हालांकि, ‘अनुपमा’ का हिस्सा बनने को लेकर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Anupamaa: एक बार फिर विवादों में 'अनुपमा', रूपाली गांगुली के शो से रातोंरात कटा इस अभिनेत्री का पत्ता

 

4 of 5
अनुपमा के सेट पर रूपाली गांगुली-अलीशा परवीन - फोटो : इंस्टाग्राम
रातोंरात रिप्लेस हुईं अलीशा परवीन 
अलीशा परवीन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी अपने अचानक से हुए रिप्लेसमेंट पर आश्चर्य जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'यह चौंकाने वाला और निराशाजनक है। मुझे यकीन नहीं है कि वास्तव में क्या हुआ और मुझे क्यों रिप्लेस किया जा रहा है।' अचानक बाहर निकाले जाने के बावजूद परवीन को अपनी आगामी परियोजनाओं से काफी उम्मीदे भी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अद्रिजा रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम @adrija_roy_official
चार साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा शो
रूपाली गांगुली की मुख्य भूमिका वाला शो ‘अनुपमा’ पिछले चार वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो का पहला एपिसोड 13 जुलाई 2020 को टेलीकास्ट हुआ था। रूपाली गांगुली के अपोजिट में सुधांशु पांडे ने उनके पति वनराज की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें