Ridhi Dogra Hit Movies: रिद्धि डोगरा फिल्म 'अबीर गुलाल' से जुड़ी हैं इसलिए वह विवादों में हैं। ऐसे में हम आपको रिद्धि डोगरा की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें उन्होंने अभिनय किया है।
फिल्म 'अबीर गुलाल' 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले इस फिल्म पर विवाद हो रहा है। दरअसल, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हो गया है। इसलिए इस फिल्म का विरोध हो रहा है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान ने अभिनय किया है। इस फिल्म से अभिनेत्री रिद्धि डोगरा भी जुड़ी हैं। रिद्धि डोगरा को पाकिस्तानी अभिनेता के साथ काम करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है। ऐसे में हम आपको रिद्धि डोगरा की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें उन्होंने अभिनय किया है।
टाइगर 3
साल 2023 में 'टाइगर 3' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान खान, कैटरीना कैफ, इमरान हाशमी के अलावा रिद्धि डोगरा भी हैं। फिल्म में रिद्धि डोगरा ने इमरान हाशमी की पत्नी शाहीन का किरदार निभाया है। फिल्म में सलमान और कैटरीना एक सैन्य समूह की योजनाओं को नाकाम करने के लिए निकलते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
द साबरमती रिपोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
द साबरमती रिपोर्ट
'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना के अलावा रिद्धि डोगरा भी थीं। एक पत्रकार गुजरात में 2002 में गोधरा ट्रेन अग्निकांड पर रिपोर्ट करता है, इसके बाद उसे सिस्टम मे बैठे ताकतवर लोग धमकी देते हैं। फिल्म को समीक्षकों ने सराहा था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रभाव नहीं डाल सकी थी।
अबीर गुलाल
अबीर गुलाल 9 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर अहम किरदार में हैं। रिद्धि डोगरा फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़ी हैं। फिल्म में प्यार की कहानी दिखाई गई है।