द केरल स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या आतंकी संगठन से भी जुड़े हैं भोपाल मामले के तार?
फिल्म 'द केरल स्टोरी' केरल की पृष्ठभूमि पर बनी है। ऐसा दावा किया जाता है कि केरल की हजारों युवतियों का 'लव जिहाद' के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया गया। फिर उन्हें आईएसआईएस में भर्ती किया गया। हालांकि, फिल्म में नीमा और गीतांजलि , शालिनी (अदा शर्मा ) की तरह आईएसआईएस तक तो नहीं गई, लेकिन उन्हें इसका नतीजा भारत में रहकर ही भुगतना पड़ा। फिलहाल भोपाल वाले मामले में आतंकवादी संगठन में शामिल किए जाने जैसा कुछ है, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि, एसआईटी जांच में जुटी है।