अभिनेता सनी देओल का सिक्का बॉलीवुड में खूब चला है। कुछ ठहराव आया था, लेकिन बीते वर्ष आई 'गदर 2' ने उनके सितारे फिर चमका दिए हैं और आने वाले वक्त में उनकी कई फिल्में रिलीज की कतार में हैं। सनी देओल के अभिनय करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'बेताब' से शुरुआत की थी। वर्ष 1983 में यह फिल्म अगस्त के महीने में रिलीज हुई थी। इस बात को 41 साल हो चुके हैं। इस फिल्म की रिलीज के साथ ही सनी देओल के डेब्यू को भी चार दशक पूरे हो गए हैं। आज रविवार को अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी यादें ताजा की हैं।