बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में वे अपनी फिल्म '12वीं फेल' के लिए शंघाई गए थे। दुनिया भर में उनकी फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया की फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा को बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि '12वीं फेल' इतनी बड़ी हिट होगी। आइए जानते हैं अभिनेता ने और क्या कुछ कहा अपनी फिल्म के बारे में--
विज्ञापन
2 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' साल 2023 की सफल फिल्मों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में अभी तक 70 करोड़ रूपये कमा लिए हैं। हाल ही विक्रांत मैसी ने कहा, 'जब विधु विनोद चोपड़ा मुझे इस फिल्म के लिए साइन कर रहे थे तब उनकी पत्नी अनुपमा चोपड़ा ने उन्हें टोका था'।
विज्ञापन
3 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विक्रांत मैसी अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'अनुपमा चोपड़ा को लग रहा था कि मैं एक ओटीटी स्टार हूं तो लोग मेरी फिल्में थियेटर में देखने क्यों आएंगे। उन्हें अंदेशा था कि यह फिल्म नहीं चल पाएगी'।
4 of 5
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपमा चोपड़ा मशहूर फिल्म समीक्षक हैं। विक्रांत मैसी कहते हैं, 'वे विधु विनोद चोपड़ा से बोलीं कि आप इतने दिनों के बाद एक फिल्म बना रहे हैं। आपकी पिछली फिल्म 'शिकारा' भी नहीं चली थी और अब आप यह रिस्क ले रहे हैं। लोग आपका और विक्रांत का नाम देखकर सिनेमाहॉल में नहीं आएंगे'।
विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है। एक इवेंट के दौरान खुद निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने भी कहा था कि, 'इस फिल्म को लेकर खुद मेरी प्यारी पत्नी को भी भरोसा नहीं था। उन्हें लग रहा था कि इस फिल्म को देखने के लिए कौन आएगा'।