फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मस्ती 4' या '120 बहादुर', किसने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी? जानें 'दे दे प्यार दे 2' का कलेक्शन

Thu, 27 Nov 2025 08:07 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में चल रही 'मस्ती 4', '120 बहादुर' और 'दे दे प्यार दे 2' के कलेक्शन में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं कौन सी फिल्म आगे निकली है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
21 नवंबर को सिनेमाघरों में 'मस्ती 4' और '120 बहादुर' रिलीज हुई। वीकएंड पर इन फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन किया। वीकडेज में दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज करा पा रही हैं। बुधवार को दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में कमी आई है। इस बीच 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है।
विज्ञापन

2 of 5
120 बहादुर - फोटो : यूट्यूब
120 बहादुर
वॉर ड्रामा '120 बहादुर' 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बुधवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक लाख रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस फिल्म ने रविवार को सबसे ज्यादा चार करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से फरहान अख्तर की इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 14 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
मस्ती 4 - फोटो : सोशल मीडिया
मस्ती 4
कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' ने 21 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। बुधवार फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को इसने सबसे ज्यादा तीन करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 12.85 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की तिकड़ी है।

रिलीज हुआ 'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर, चार पत्नियों के चक्कर में उलझे कपिल शर्मा

4 of 5
दे दे प्यार दे 2 - फोटो : यूट्यूब
दे दे प्यार दे 2
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने रिलीज के तेरहवें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 51.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में फिल्म का टोटल कलेक्शन 66.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मस्ती 4, 120 बहादुर - फोटो : एक्स
किसने मारी बाजी?
अगर '120 बहादुर' और 'मस्ती 4' के बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो 'मस्ती 4' ने ज्यादा कलेक्शन किया है। 'मस्ती 4' का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जाता है, वहीं '120 बहादुर' का बजट 80-90 करोड़ रुपये बताया जाता है। अब देखना होगा कि कौन सी फिल्म सिनेमाघरों में ज्यादा दिनों तक टिकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें