सिनेमाघरों में 'मस्ती 4' और '120 बहादुर' एक साथ एक ही दिन रिलीज हुई थी। वीकएंड पर फिल्मों ने ठीक-ठाक कमाई भी की। हालांकि अब वीकडेज में दोनों ही फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। बुधवार को दोनों ही फिल्मों की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। चलिए आपको बताते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में।