राज कुमार
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
पार्टी में पहुंचे थे ये सितारे
इस पार्टी की खास बात रही राज कुमार का इस कार्यक्रम में पहुंचना। राज कपूर की आखिरी जन्मदिन पार्टी में राज कुमार अपनी दुश्मनी भुलाकर भी पहुंचेंगे। दरअसल, उस दौर में राज कपूर और राज कुमार के बीच मतभेद की खबरें भी थीं, लेकिन गिले शिकवे भूल राज कुमार पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी में राजकुमार के अलावा सईद जाफरी, जीतेंद्र, अनिल कपूर, मीनाक्षी शेषाद्रि, जैकी श्रॉफ, शत्रुघ्न सिन्हा, राजेंद्र कुमार और सुनील दत्त समेत कई अन्य सितारे भी मौजूद थे। इनमें खूबसूरत रेखा भी शामिल थीं, जो एक साधारण सलवार सूट, खुले बाल और कम से कम मेकअप में पार्टी में पहुंची थीं। अपनी शानदार उपस्थिति के साथ, रेखा राज कपूर के पास गईं और बहुत सम्मान के साथ उनके पैर छुए, जिसके बाद उन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया। इसके बाद, वह पार्टी में शामिल हुईं और इस कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी।