फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raj Kapoor Centenary: राज कपूर की जन्मशती पर सुनहरी स्मृतियां; …तो ‘मेरा नाम जोकर 2’ होती देश की पहली सीक्वल

Sat, 14 Dec 2024 05:40 AM IST
ज्योति भास्कर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राज कपूर की जन्मशती पर आज मायानगरी मुंबई में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। शो मैन को चाहने वाले राज कपूर से जुड़ी सुनहरी यादें ताजा कर रहे हैं। राज कपूर की तीन कालजयी फिल्मों के शो की विशेष स्क्रीनिंग भी होगी।
विज्ञापन
1 of 4
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों हिट हो चुकी फिल्मों के सीक्वल बनाने का जो दौर हॉलीवुड से लेकर भारतीय सिनेमा तक दिख रहा है, उसमें एक नाम बीती सदी के शो मैन राज कपूर का भी हो सकता था, लेकिन जिस फिल्म की सीक्वल की उन्होंने तैयारी की, वह मूल फिल्म ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। जी हां, बहुत कम लोगों को ही पता है कि अपना आरके स्टूडियोज जिस फिल्म के लिए राज कपूर करीब- करीब गंवा चुके थे, उस दो इंटरवल वाली फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ की सीक्वल की तैयारी भी उन्होंने कर रखी थी।
विज्ञापन

सब कुछ बिकने तक की नौबत आ गई

2 of 4
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय तक राज कपूर के सहायक रहे निर्देशक राहुल रवैल बताते हैं, “पापा जी (राज कपूर को सब इसी नाम से संबोधित करते थे) ने इस कहानी को आगे ले जाने की पूरी तैयारी की हुई थी। फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ चल जाती तो इसके सीक्वल की कास्टिंग वगैरह वह सब कर चुके थे, लेकिन जब ‘मेरा नाम जोकर’ ही नहीं चली और मामला आर्थिक रूप से इतना गंभीर हो गया कि सब कुछ बिकने तक की नौबत आ गई तो पापा जी ने ‘बॉबी’ बनाई।
विज्ञापन

3 of 4
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल रवैल बताते हैं कि यह फिल्म भी जब पापा जी ने अपनी टीम को सुनाई थी, तो लोगों ने उन्हें उस वक्त की हिट जोड़ी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को इसमें लेने की सलाह दी थी। शो मैन की जन्मशती पर राज कपूर की याद में शनिवार को मुंबई में खूब सारे कार्यक्रम हो रहे हैं। राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने राज कपूर की याद में खास कार्यक्रम की योजना बनाई है।
विज्ञापन

राज कपूर की तीन कालजयी फिल्मों के शोज समानांतर चलेंगे

4 of 4
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कलाकारों की संस्था सिन्टा ने अपने सदस्यों की मदद से राज कपूर की फिल्मों के संगीत पर एक शाम आयोजित की है। पूरा कपूर परिवार यहां शाम को अंधेरी के एक सिनेप्लेक्स में मौजूद रहेगा, जहां तीन अलग-अलग स्क्रीन्स पर राज कपूर की तीन कालजयी फिल्मों के शोज समानांतर चल रहे होंगे। इस खास कार्यक्रम में सिर्फ आमंत्रित लोगों को ही सिनेमाघर के भीतर पहुंचने की अनुमति रहेगी।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें