फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Tourism Day 2020: जानिए 27 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस?

Sun, 27 Sep 2020 02:02 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
World Tourism Day 2020
हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यटन दिवस की थीम  “टूरिज्म एंड रूरल डेवलपमेंट'' है। इसे मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में पर्यटन को बढ़ावा देना, जागरूकता बढ़ाना, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। यह दिवस दुनिया भर के लोगों में आपसी समझ बढ़ाने के साथ एक दूसरे की सभ्यता और संस्कृति समझने में सहायता करता है। 
विज्ञापन

2 of 6
pulwama tourism
विश्व पर्यटन दिवस मनाने की शुरुआत पर्यटन का महत्व और लोकप्रियता को देखते हुए की गई। लोगों को जागरूक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन हर साल विश्व पर्यटन दिवस की अलग-अलग थीम रखता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के तौर पर मनाने का निर्णय लिया था। विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि इसी दिन 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान स्वीकार किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
Kashmir Tourism
पर्यटन के क्षेत्र में वृद्धि बढ़ ही रही है। पर्यटन मंत्रालय के अनुसार विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। 2018 में एक करोड़ पांच लाख पर्यटक भारत आए थे। विदेश से आने वाले पर्यटक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, आगरा और जयपुर घूमना पसंद करते हैं। 

4 of 6
spiritual tourism
पर्यटन भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।साल 2017 में, पर्यटन से भारत ने लगभग 23 अरब डॉलर का राजस्व अर्जित किया था। साल 2018 में 9.2 फीसदी जीडीपी में योगदान था, जिससे देश को 16.91 लाख करोड़ का फायदा हुआ था। देश में 8.1 फीसदी रोजगार पर्यटन से मिल रहा है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
himachal tourism
घरेलू ट्रैवल ज्यादा पसंद 
भारत में 2018 में सबसे ज्यादा 87% महंगी छुट्टियां घरेलू ट्रैवल के दौरान बिताई गईं।जबकि 13% योगदान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का रहा। पिछले साल के मुकाबले भारतीय पर्यटन क्षेत्र ने राष्ट्रीय स्तर पर 6.7% और वैश्विक स्तर पर 3.9% की दर से बढ़ोतरी दर्ज की है। इ, लिहाज से भारत महंगी ट्रिप पर जाने वाले देशों में ग्लोबल लीडर बनकर उभरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Cambodia tourism
भारतीय पर्यटकों के 5 पसंदीदा स्थल 
देश : जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, केरल 
विदेश : स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, अमेरिका, बेल्जियम 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें