फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Birthday PM Narendra Modi: लता मंगेशकर का एक गाना है पीएम मोदी के दिल के बेहद करीब, जानें कुछ रोचक बातें

Thu, 17 Sep 2020 10:47 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पीएम नरेंद्र मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। आज वह अपने जीवन के 70 वर्ष पूरे कर रहे हैं। 17 सितंबर 1950 को नरेंद्र दामोदरदास मोदी का जन्म गुजरात के वाडनगर में हुआ था। उनके पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चाय बेचते थे और नरेंद्र मोदी भी इस काम में उनकी मदद किया करते थे। नरेंद्र मोदी के बारे में ऐसी कई बातें तो आप जानते ही होंगे।

लेकिन क्या आपको पता है कि देश के प्रधानमंत्री को बॉलीवुड की एक फिल्म से बड़ी प्रेरणा मिली थी? क्या आप जानते हैं कि पीएम मोदी का पसंदीदा गाना कौन सा है? आज उनके जन्मदिन पर हम आपको आपके प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी ही कुछ रोचक बातें बता रहे हैं। इसके लिए आगे की स्लाइड्स पढें।
विज्ञापन

2 of 7
छोटी उम्र से ही एक सादगी-पसंद प्रचारक का जीवन जीने वाले नरेंद्र मोदी के पास कभी फिल्में देखने का ज्यादा समय नहीं रहा। लेकिन जब भी उन्होंने कोई फिल्म देखी, उनका दृष्टिकोण थोड़ा अलग ही रहा। सेशेल्स में एक अखबार को दिए साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा था, 'सामान्य रूप से मेरा फिल्मों की ओर झुकाव नहीं है। लेकिन अपनी जवानी के दिनों में मैं फिल्में केवल उस उत्सुकता के लिए देखता था जो जवानी में होती है।'
विज्ञापन

3 of 7
मोदी के अनुसार, 'उन दिनों भी कभी मेरा फिल्में देखने में मनोरंजन की दृष्टि से झुकाव नहीं था। इसके बजाय मैं फिल्मों में जीवन से जुड़ी सीखों को ढूंढता था। मुझे याद है कि एक बार मैं अपने मित्रों और अध्यापकों के साथ मशहूर हिंदी फिल्म गाइड देखने गया, जो आरके नारायण के एक उपन्यास पर आधारित थी।'

4 of 7
मोदी बताते हैं कि 'फिल्म के बाद मैं दोस्तों के साथ एक गहरी बहस में पड़ गया। मेरा तर्क था कि फिल्म का मूल विषय यह था की अंत में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अंतरात्मा से मार्गदर्शन मिलता है। लेकिन क्योंकि मैं उम्र में छोटा था, मेरे दोस्तों ने मुझे गंभीरता से नहीं लिया।'
विज्ञापन

5 of 7
एक्टर देवानंद के साथ नरेंद्र मोदी
गाइड फिल्म ने उनके ऊपर एक और छाप छोड़ी। वह थी सूखे की सच्चाई और पानी की कमी से किसानों में दिखने वाली निरीहता। बाद में जब उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने गुजरात में अपने कार्यकाल का एक बड़ा भाग जल संचय प्रणाली को एक संस्थागत रूप देने में लगाया। यह एक ऐसी परियोजना है जिसे वे प्रधानमंत्री के रूप में अब राष्ट्र स्तर पर भी लेकर आए हैं।' आगे जानें कौन सा गाना है पीएम मोदी के दिल के करीब?
विज्ञापन

6 of 7
जैसे-जैसे जैसे मोदी अपने कार्य में डूबते गए, उनके निर्वाचित कार्यालय की जिम्मेदारी ही उनकी प्राथमिकता होती गई। फिल्में देखने जैसा आराम उनसे दूर होता गया। फिर भी वह कला, संस्कृति और सिनेमा की दुनिया से लगातार जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जब मोदी से पूछा गया कि क्या उनका कोई मनपसंद गीत भी है? इस सवाल पर उन्हें तुरंत 1961 की फिल्म 'जय चित्तौड़'  में लता मंगेशकर द्वारा गाया गीत याद आया  - 'हो पवन वेग से उड़ने वाले घोड़े....।' भरत व्यास के बोल और एसएन त्रिपाठी का मधुर संगीत। ये मोदी का प्रिय गीत रहा है-
'तेरे कंधों पे आज भार है मेवाड़ का,
करना पड़ेगा तुझे सामना पहाड़ का...
हल्दीघाटी नहीं है काम कोई खिलवाड़ का,
देना जवाब वहां शेरों के दहाड़ का...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें