फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World AIDS Day: कौन था एड्स का पहला मरीज, कैसे फैली थी ये बीमारी

Sun, 01 Dec 2019 12:57 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एचआईवी एड्स - फोटो : सोशल मीडिया
आज, 1 दिसंबर को पूरी दुनिया 'विश्व एड्स दिवस' मनाती है। साल 1988 से यह दिन लोगों के बीच एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता रहा है। कई जागरूकता अभियानों की मदद से ही पूरा संसार इस खतरनाक बीमारी के बारे में जान सका। 

लेकिन एक बात और है जिसके बारे में आज भी कई लोग नहीं जानते। वो ये कि दुनिया में सबसे पहले किस व्यक्ति को एड्स हुआ था? ये खतरनाक बीमारी आखिर कैसे फैली थी? इस बारे में आगे पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 5
चिम्पांजी - फोटो : पेक्सेल्स
ऐसा माना जाता है कि एचआईवी एड्स सबसे पहले कॉन्गो में 1920 के आसपास एक चिंपांजी की वजह से हुआ। बताया जाता है कि कैमरून के जंगलों में एक घायल चिंपांजी ने एक शिकारी को खरोंचा और काट खाया था। इससे शिकारी के शरीर पर भी गहरे जख्म हो गए। इसी दौरान घायल चिंपाजी का खून शिकारी के शरीर में जा मिला और इससे एचआईवी का इंफेक्शन फैल गया।

लेकिन.. कुछ और कहती है अमेरिका की रिपोर्ट

विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Social media
अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की रिपोर्ट कुछ और ही कहती है। इसके अनुसार ये वायरस समलैंगिक युवकों के कारण फैला। आज से करीब 38 साल पहले 1981 में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के लॉस एंजिलिस पांच पुरुषों में यह वायरस पाया गया। ये पांचों समलैंगिक थे।

एड्स और 'पेशेंट जीरो'

4 of 5
- फोटो : Social media
पहला मामला 'गैटन दुगास' नामक व्यक्ति में मिला। गैटन पेशे से एक कैनेडियन फ्लाइट अटेंडेंट था। माना जाता है कि उसने अमेरिका के कई लोगों को संक्रमित करने के लिए जानबूझकर संबंध बनाए थे। इसी कारण उसे 'पेशेंट जीरो' का नाम दिया गया था।

ये भी पढ़ें : UPSC: टॉपर ने खोले अपनी सफलता के राज, बताया इंटरव्यू में सिगरेट पर भी उठे थे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमेरिका में जब इस बीमारी का पहली बार पता चला, तब से शुरुआती करीब आठ सालों तक 92 फीसदी एचआईवी मरीज पुरुष ही होते थे। धीरे-धीरे महिला मरीजों की संख्या बढ़ती गई।

ये भी पढ़ें : सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहे ये 10 मुख्यमंत्री, एक ने तो 24 सालों तक किया राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें