नट्स के नियमित सेवन से मेमाेरी का विकास होता है।
- फोटो : अमर उजाला
नट्स यानी बादाम, किशमिश, काजू, पिस्ता, मूंगफली, अखरोट आदि हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और अनसैचुरेटिड फैट मौजूद रहता है, जो बच्चों को भरपूर उर्जा और रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। इसके नियमित मात्रा और लगातार सेवन करने से मेमोरी का विकास होता है।