फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGBSE Exams 2021: छत्तीसगढ़ में ऑफलाइन मोड में होंगी नौवीं और ग्यारहवीं की परीक्षाएं

Thu, 18 Feb 2021 12:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
CGBSE Exams 2021: छत्तीसगढ़ के निजी स्कूलों ने नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला लिया है। सीबीएसई या राज्य बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों ने तय किया है कि नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन पेन और पेपर मोड में किया जाएगा। निजी स्कूलों का मानना है कि वार्षिक परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड से आयोजित करने से ही छात्रों का सही मूल्यांकन होगा।

इसे भी पढ़ें-कोविड-19 के कारण ऑनलाइन होगी प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’: शिक्षा मंत्री

 
विज्ञापन

2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
हालांकि, अभी नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीखों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। ये
परीक्षाएं संभवत: मार्च  में आयोजित की जा सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई स्कूलों का मानना है कि नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के ऑनलाइन मोड में होने से छात्रों का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं हो पाएगा। इसके अलावा, ऑनलाइन परीक्षाएं देते वक्त छात्रों को तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें-60 दिन की तैयारी दिलाएगी एयरफोर्स ग्रुप X व ग्रुप Y एग्जाम में सफलता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
इसके अलावा ऑनलाइन परीक्षा में वर्णनात्मक प्रश्न नहीं हो सकते हैं क्योंकि कई उत्तर पुस्तिकाओं को अपलोड करना छात्रों के लिए समस्या बन सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबद्ध स्कूल भी नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में ही आयोजित करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी स्कूल भी नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में ही आयोजित करा सकते हैं। सरकारी स्कूलों में नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं संभवत: अप्रैल के पहले हफ्ते में आयोजित हो सकती हैं। अधिकांश निजी स्कूल प्रबंधन ने पुष्टि की है कि नौवीं व ग्यारहवीं का पाठ्यक्रम लगभग खत्म हो गया है। बचा हुआ सिलेबस स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं के माध्यम से खत्म किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें